{"_id":"582f66ef4f1c1b55369019fa","slug":"kejriwal-will-on-december-eight-8-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिसंबर को काशी में होंगे केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिसंबर को काशी में होंगे केजरीवाल
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 19 Nov 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
अदालत में सुनवाई के लिए पहुंचे केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आठ दिसंबर को वाराणसी में जनसभा करेंगे। यूपी में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने और वोटरों के बीच पैठ बनाने के लिए वह अन्य शहरों में भी जनसभाएं करेंगे। अरविंद केजरीवाल पांच सौ और हजार रुपये के नोटबंदी को मुद्दा बनाएंगे।
अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली के कई मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी भी साथ होंगे। उनके आगमन की तैयारियों में पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुट गए हैं। जनसभा के लिए जगह की तलाश शुरू हो गई है तो पार्टी के बिखरे समर्थकों को एकजुट करने में भी सक्रिय कार्यकर्ता जुट गए हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो केजरीवाल इस दौरान आपदाओं और शहर के विकास का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाएंगे। आप के पूर्वांचल संयोजक संजीव सिंह ने बताया कि 22 नवंबर तक जनसभा के लिए जगह का पता चल जाएगा।