{"_id":"6320e63525bf8b2c945bf059","slug":"kejriwal-and-his-gang-involved-in-corruption-manoj-varanasi-news-vns6740945176","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर खूब बरसे मनोज तिवारी: बोले-'तोड़ने वाले आज जोड़ने की बात कर रहे हैं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर खूब बरसे मनोज तिवारी: बोले-'तोड़ने वाले आज जोड़ने की बात कर रहे हैं'
Wed, 14 Sep 2022 07:56 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 07:56 AM IST
सार
वाराणसी दौरे पर पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ज्ञानवापी और शृंगार मामले में फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है। मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी सनातन धर्म की आलोचना करने वालों से ही मुलाकात कर रहे हैं।
विज्ञापन
कार्तिक में बही मनोज की फागुनी बयार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ज्ञानवापी और शृंगार मामले में फैसले पर खुशी जाहिर की। कहा कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है। सत्य की विजय होती है। कुछ विघटनकारी शक्तियां लोगों को भ्रमित करना चाहती हैं। कुछ ने धार्मिक एकता को खंडित करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं होंगे।
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह और उनका गैंग भ्रष्टाचार में लिप्त है। दिल्ली की जनता अब इन्हें बर्दाश्त नहीं करने वाली।
एक सवाल के जवाब में मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी सनातन धर्म की आलोचना करने वालों से ही मुलाकात कर रहे हैं। यह कांग्रेस पार्टी की मंशा बताती है। भारत जोड़ो यात्रा के सवाल पर कहा कि जिनका रिकॉर्ड तोड़ने का रहा हो वो जोड़ने के नाम पर भी तोड़ने का ही कार्य कर रहे हैं। राहुल गांधी का शिव मंदिर जाना ढोंग है या जिनसे मिलने को प्राथमिकता दे रहे हैं वह सत्य है। कहा कि ओवैसी नफरत फैलाने वाले नेता हैं। वे कभी नही चाहेंगे की देश का हिंदू मुसलमान एक हो। कहा कि जनता नफरत बांटने वाले नेताओं के झांसे में नहीं आएगी।
विज्ञापन