फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kavi Sammelan by Amar Ujala on 30 june in Rudraksh Convention Center varanasi people honored Vibhushan Samman

अमर उजाला की ओर से कवि सम्मेलन: आज रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में बहेगी काव्य की रसधार, काशी विभूषण सम्मान से नवाजी जाएंगी विभूतियां

Thu, 30 Jun 2022 09:41 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 30 Jun 2022 09:41 AM IST
सार

अमर उजाला के स्थापना के 75वें वर्ष पर वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कवि सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।  सम्मेलन में प्रियांशु गजेंद्र और अनामिका अंबर के साथ ही कुछ स्थानीय कवियों की रचनाएं भी सुनने को मिलेंगी। 

विज्ञापन
Kavi Sammelan by Amar Ujala on 30 june in Rudraksh Convention Center varanasi people honored  Vibhushan Samman
अनामिका अंबर और प्रियांशु गजेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में कल काव्य की रसधार बहेगी। काव्य प्रेमियों को जाने माने कवियों की सुरीली आवाज में काव्यपाठ सुनने का मौका मिलेगा। अमर उजाला की ओर से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 30 जून को होने वाले काशी विभूषण सम्मान और कवि सम्मेलन में जाने माने कवि प्रियांशु गजेंद्र और अनामिका अंबर अपनी रचनाओं से कार्यक्रम को यादगार बनाएंगे। 

विज्ञापन


अमर उजाला के स्थापना के 75वें वर्ष पर आयोजित कवि सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। अमर उजाला और कबीर किया मोटर्स की ओर से आयोजित कवि सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहेंगे। खास बात यह है कि शाम छह बजे से सम्मेलन में प्रियांशु गजेंद्र और अनामिका अंबर के साथ ही कुछ स्थानीय कवियों की रचनाएं भी सुनने को मिलेंगी।
विज्ञापन


आयोजन को यादगार बनाने के लिए अमर उजाला की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभूतियों को काशी विभूषण सम्मान से नवाजा जाएगा। समारोह में कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते लोगों से मास्क लगाकर आने की अपील की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्राक्ष में आयोजन पर उत्साहित हैं अनामिका

अपनाकर अपनेपन को अपनापन अकसर देते हैं, खुद को मरहम कर लेते हैं और जख्म सभी भर देते हैं। हिम्मत के धागे टूटे तो उसके पास चले जाना। दोस्त हौसलों के दर्जी हैं, मुफ्त रफू कर देते हैं। अनामिका अंबर ने इन रचनाओं से काशी में होने वाले आयोजन को लेकर लोगों में जोश भरने की कोशिश की है। वह खुद भी आयोजन को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने 41 सेकेंड का अपना एक वीडियो जारी कर लोगों से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed