फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi's 'Jaya' will cross seven seas

Varanasi News: सात समंदर पार जाएगी काशी की ''जया''

Fri, 27 Oct 2023 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Kashi's 'Jaya' will cross seven seas
नीदरलैंड की मेरेल बांटेन बाल छह माह पहले काशी घूमने आईं थीं। मेरेल ''''जया'''' (कुतिया) की ऐसी मुरीद हुईं कि उसे गोद ले लिया। 31 अक्तूबर को जया सात समंदर पार जाएगी।
विज्ञापन

नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम की रहने वाली मेरेल बांटेन बाल एक कंपनी में कंटेंट राइटर और फ्रीलांसर फोटोग्राफर हैं। 14 अप्रैल को वह किनारे मुंशी घाट पर फोटो शूट कर रही थीं। इस दौरान कुछ कुत्तों ने जया को दौड़ाया तो वह मेरेल के पास आकर छुप गई। फिर दोनों के बीच ऐसा रिश्ता जुड़ा कि उसे साथ ले जाने की ठान ली। वह वतन लौट गईं, मगर एनिमोटल केयर ट्रस्ट को सूचित कर जया को सुरक्षित रखवा दिया। 20 अक्तूबर को दोबारा काशी आईं और ट्रस्ट से गोद लेने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बृहस्पतिवार शाम उसे लेकर ट्रेन से दिल्ली रवाना हो गईं। चार दिनों तक जया के क्वारंटीन रहने के बाद वह नीदरलैंड जाएंगी। ट्रस्ट के सीईओ संदिलीप सेन गुप्ता ने बताया कि जया नौ माह की है और पूरी तरह से स्वस्थ है। ट्रस्ट में अभी 26 कुत्ते हैं। वहीं, जया के गले में माइक्रो चिप लगी है, जो उसका पता बता देगी। स्कैन करने पर जया किसकी है, इसकी जानकारी मिल जाएगी। इसमें मेरेल का पूरा पता दर्ज है।
विज्ञापन

लंदन में हुई थी ब्लड सीरम की जांच
जया के ब्लड सीरम की जांच लंदन के लैब में की गई है। संदिलीप सेन ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट निगेटिव आई है। जया को विभिन्न तरह के रोगों से बचाने के लिए उसका टीकाकरण भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसहारा का बने सहारा
मेरेल बांटेन बाल ने बताया कि महंगे कुत्तों को सब रखते हैं, लेकिन बेसहारा जानवरों का कोई सहारा नहीं बनता है। हमें उनके संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed