फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Yatra.com app will become digital guide in varanasi

Varanasi News: डिजिटल गाइड बनेगा काशी यात्रा डॉट कॉम एप, पर्यटकों के लिए भाषा की बाधा होगी समाप्त

Tue, 30 Jan 2024 12:47 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 30 Jan 2024 12:47 PM IST
सार

यूपीपीसीएल के विशेषज्ञ धार्मिक विशेषज्ञों के साथ काशी यात्रा डॉट कॉम एप को बनाने में जुटे हैं। इस एप को जल्द ही लांच किया जाएगा। ऐसे में देसी- विदेशी पर्यटकों को बोली भाषा को लेकर राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
Kashi Yatra.com app will become digital guide in varanasi
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी भ्रमण के लिए आने वाले देसी विदेशी पर्यटकों के लिए अब बोली भाषा की बाधा समाप्त होगी। पर्यटकों की सुविधा के लिए काशी यात्रा डॉट कॉम एप जल्द लान्च होगा। यूपीपीसीएल के विशेषज्ञ धार्मिक विशेषज्ञों के साथ इस एप को बनाने में जुटे हैं।

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसमें विदेशी पर्यटकों के साथ देश के अलग अलग राज्यों के पर्यटक शामिल हैं। इन्हें काशी भ्रमण के दौरान भाषायी दिक्कत न हो, इसके लिए अंग्रेजी समेत तीन भारतीय भाषाओं में एप तैयार किया जा रहा है। यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर शैलेश सिंह ने बताया कि पौराणिक मंदिरों और उनके बारे में प्रमाणिक जानकारी एप पर उपलब्ध कराने के लिए विशेषज्ञों की टीम काम कर रही है। एप में सभी जानकारियां हिंदी, तमिल, तेलुगु और इंग्लिश भाषा में उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन


एप पर काशी की तीन धार्मिक यात्रा और 514 मंदिरों की जानकारी
इस एप में काशी की तीन धार्मिक यात्राएं, पंचक्रोशी, अंतग्रही और पावन पथ यात्रा की जानकारी होगी। इसके अलावा पंचक्रोशी यात्रा में पड़ने वाले 108 मंदिर, अंतग्रही यात्रा में पड़ने वाले 305 मंदिर और पावन पथ के 101 मंदिर की जानकारी भी रहेगी। एप में नेविगेशन की सुविधा होगी। इसके माध्यम से यात्राओं और मंदिरों तक सुगमता से पहुंचा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed