राष्ट्रपति ट्रंप के दौरे से पहले अमेरिकी पर्यटकों का दल आएगा काशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पहले उनके देश के सैलानियों का 26 सदस्यीय दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहा है। छावनी क्षेत्र स्थित एक तारांकित होटल में अमेरिकी पर्यटकों का दल ठहरेगा। तैयारियां ऐसी की गई हैं कि अमेरिकी पर्यटकों का दल काशी से कभी न भूल पाने वाली यादें लेकर लौटे। इसके लिए अमेरिकी पर्यटकों के दल को देसी मसालों से बने व्यंजन परोसे जाएंगे।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 और 25 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। उनके साथ अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भी आ रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के भारत आगमन से पहले उनके देश के पर्यटकों का दल भी भारत यात्रा पर निकला है। छावनी क्षेत्र स्थित जिस होटल में यह दल ठहरेगा वहां तिरंगा और अमेरिकी झंडा लगाया गया है।
इसके साथ ही अमेरिका के अलग-अलग शहरों के नाम से सजावट कर सैलानियों का स्वागत करने की तैयारी की गई है। होटल प्रबंधन के अनुसार, वैसे तो अमेरिकी सैलानी साल भर काशी आते रहते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के दौरे से पहले अमेरिकी सैलानियों का आना थोड़ा खास है। इसलिए ऐसी तैयारी की जा रही है कि अमेरिकी सैलानी काशी के साथ ही देश की सभ्यता और संस्कृति का अच्छा अनुभव लेकर वापस लौटे।