{"_id":"5d89287a8ebc3e93ab3b7ea4","slug":"kashi-vishwanath-varanasi-news-vns485491922","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में मिलेगी बाबा के भक्तों को मोबाइल अस्पताल की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में मिलेगी बाबा के भक्तों को मोबाइल अस्पताल की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी विश्वनाथ धाम परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल के निर्माण की योजना को जल्द ही मूर्त रूप दिया जाएगा। भवन निर्माण से पहले भक्तों के लिए मोबाइल अस्पताल के संचालन की तैयारी हो चुकी है। नवरात्र से भक्तों को मोबाइल अस्पताल की सुविधा मिलने लगेगी। मंदिर परिसर में मोबाइल अस्पताल का ढांचा पहुंच चुका है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवरात्र के पहले दिन मोबाइल अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। अस्पताल भवन बनने तक मोबाइल हास्पिटल के जरिए श्रद्धालुओं को निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी।
प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ धाम में अत्याधुनिक सुविधाओं वाले अस्पताल के निर्माण की तैयारी चल रही है। मंदिर परिक्षेत्र में अस्पताल के संचालन के लिए नयति ग्रुप सामने आया है। मंदिर प्रशासन के अनुसार मंदिर जाने वाले मुख्य ज्ञानवापी मार्ग के पास खाली कराए गए कारमाइकल लाइब्रेरी के भूखंड पर एल आकार में अस्पताल के निर्माण और संचालन की रूपरेखा तैयार की गई है। इसमें ओपीडी और भर्ती कर इलाज की सुविधा होगी। डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, दवा समेत जीवन रक्षक संसाधानों से युक्त एंबुलेंस भी उपलब्ध होगी। मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों और कर्मचारियों का अस्पताल में मुफ्त इलाज होगा। संचालन की पहल के लिए नयति हेल्थकेयर ग्रुुप के विशेषज्ञों का भ्रमण भी जल्द ही होगा। नयति ग्रुप बदरीनाथ, मथुरा समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों पर अस्पतालों का संचालन करता है।