फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Temple will start Vedic Education and Training Institute in Mirzapur 10 proposals approved

Varanasi: मिर्जापुर में विश्वनाथ मंदिर शुरू करेगा वैदिक शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान, 10 प्रस्तावों का अनुमोदन

Thu, 04 Sep 2025 11:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 04 Sep 2025 11:59 PM IST
सार

Varanasi News: गुरुवार को कमिश्नरी सभागार में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की 108वीं, श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की 14वीं एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कार्यपालक समिति की 64वीं बैठक में उक्त अनुमोदन हुए। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Temple will start Vedic Education and Training Institute in Mirzapur 10 proposals approved
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास वैदिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना मिर्जापुर में करेगा। मिर्जापुर स्थित मंदिर की जमीन पर इसका निर्माण कराया जाएगा। संगम तीर्थ जल आदान-प्रदान योजना से देश भर के समस्त ज्योतिर्लिंगों को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही बाबा के धाम से मां विशालाक्षी के मंदिर तक का मार्ग चौड़ा होगा और इसके लिए भवनों की खरीद की जाएगी।

विज्ञापन


मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्तुत अनुमोदित एजेंडा बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया और सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया गया। इसमें वैदिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को मिर्जापुर स्थित भूखंड पर स्थापना का प्रस्ताव, श्रद्धालुओं के लिए श्री काशी विशालाक्षी माता मंदिर तक पहुंचने के लिए भवन क्रय, सुगम दर्शन व्यवस्था के साथ वैकल्पिक रूप में लड्डू प्रसाद एवं रुद्राक्ष माला प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

इसके साथ ही संगम तीर्थ जल आदान-प्रदान योजना से समस्त ज्योतिर्लिंगों को जोड़ने का अनुमोदन हुआ। धाम की सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम एवं कैमरों का आधुनिकीकरण एवं अपग्रेडेशन किया जाएगा। इसके साथ ही दैनिक दर्शनार्थियों के परिचय पत्रों के समय-समय पर नवीनीकरण का भी अनुमोदन हुआ। 

संकट हरण हनुमान मंदिर के विकास के साथ ही परिसर में गोशाला का आधुनिकीकरण, नगर के समस्त माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों को वस्त्र, पुस्तकें, कंबल, स्वेटर, यूनिफार्म की खरीद के लिए उनके खाते में धनराशि भेजी जाएगी। दंडी संन्यासियों को प्रतिदिन प्रसाद, भोजन एवं दक्षिणा प्रदान करने का अनुमोदन हुआ।

धाम में स्थापित होगा डिजिटल संग्रहालय, कर्मियों का बढ़ेगा मानदेय
विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद एवं कार्यपालक समिति की बैठक में बैलेंस शीट का अनुमोदन, विभिन्न श्रेणी के कार्मिकों के मानदेय को औचित्यपूर्ण बनाने का निर्णय, धाम में अत्याधुनिक डिजिटल संग्रहालय स्थापित किए जाने का प्रस्ताव, धाम की व्यावसायिक गतिविधियों को गति देने के लिए इम्पोरियम में रिक्त स्थलों का आवंटन, धाम में निर्मित परिसंपत्तियों के संचालन के लिए किराया दरों का पुनरीक्षण, मंदिर में कार्यरत पूर्णकालिक कार्मिकों के लिए गत वर्ष की भांति महंगाई भत्ते में वृद्धि, परिषद द्वारा विकसित विशेषज्ञता एवं एसओपी को कंसल्टेंसी सेवाओं के रूप में उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया। जिससे परिषद की आयवृद्धि के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि परिषद द्वारा विकसित तकनीकी समाधान, एसओपी एवं प्रबंधन सुविधाओं को इच्छुक संस्थाओं को नियत शुल्क पर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही धाम की गतिविधियों का और अधिक आधुनिकीकरण एवं सुदृढ़ीकरण संभव हो सकेगा।

विज्ञापन

बैठक में ये रहे शामिल
बैठक में न्यास के सदस्य सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण, कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा, प्रमुख सचिव न्याय के प्रतिनिधि बालाकृष्ण एन रंजन, विशेष सचिव एवं अपर विधि परामर्श, वित्त विभाग के प्रतिनिधि मुख्य कोषाधिकारी, अपर पुलिस उपायुक्त तथा भारतीतीर्थ महास्वामी के प्रतिनिधि, श्रीश्री जगद्गुरु शंकराचार्य महासंस्थानम् दक्षिणाम्नाय, श्री शारदापीठम्, श्रृंगेरी, कर्नाटक सहित अन्य सदस्य सम्मिलित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed