बाबा के दर्शन की राह अब और सुगमः काशी विश्वनाथ टेंपल ट्रस्ट एप भक्तों को समर्पित, भीड़ की स्थिति की मिल सकेगी जानकारी
एप में लॉगिन के बाद श्रद्धालु धाम में आने वाले मार्ग और रास्तों के बारे में आसानी से जान सकेंगे। अब मंदिर प्रशासन शिवरात्रि से पहले इस एप के जरिए क्राउड मैनेजमेंट की तैयारी में जुट गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में काशीपुराधिपति के दर तक भक्तों की राह सुगम करने के लिए मुख्य सचिव डा. दुर्गाशंकर मिश्र ने शुक्रवार को काशी विश्वनाथ टेंपल ट्रस्ट (केवीटीटी) एप भक्तों को समर्पित कर दिया। इस एप में पंजीकरण से मंदिर आने वाले भक्तों को टाइम स्लॉट के आधार पर भीड़ की स्थिति की जानकारी मिल सकेगी।
एप में लॉगिन के बाद श्रद्धालु धाम में आने वाले मार्ग और रास्तों के बारे में आसानी से जान सकेंगे। अब मंदिर प्रशासन शिवरात्रि से पहले इस एप के जरिए क्राउड मैनेजमेंट की तैयारी में जुट गया है। काशी विश्वनाथ धाम में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की सहूलियत और उनके सुगम दर्शन के लिए तैयार एप को मुख्य सचिव डा. दुर्गाशंकर मिश्र ने लांच किया ।
उन्होंने बताया कि इस एप में पंजीकरण के बाद किस समय में कितने भक्त मंदिर पहुंचने वाले हैं, इसकी सटीक जानकारी मिल सकेगी। भविष्य में इस एप को और विस्तार रूप देकर एक टाइम स्लॉट में संख्या भी निर्धारित की जाएगी।
गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे
दरअसल, पिछले कई मौकों पर एक दिन में पांच लाख से ज्यादा भक्त काशी विश्वनाथ पहुंच गए थे और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई थी। इस दौरान डीजीपी मुकुल गोयल, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एप पर मिलेंगी सभी सुविधाएं
काशी विश्वनाथ टेंपल ट्रस्ट एप को श्रद्धालु गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे। आने वाले समय में मंदिर प्रबंधन की ओर से इस एप पर बाबा की आरती व दर्शन के लिए बुकिंग करने की सुविधा भी शुरू की जाएगी।