{"_id":"5d441f3a8ebc3e6ce3783878","slug":"kashi-vishwanath-temple-start-fm-channel-bhajan-and-aarti-song-will-play-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर : घर बैठे सुन सकेंगे काशी विश्वनाथ के भजन और आरतियां, शुरू होगा बाबा का एफएम चैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर : घर बैठे सुन सकेंगे काशी विश्वनाथ के भजन और आरतियां, शुरू होगा बाबा का एफएम चैनल
Fri, 02 Aug 2019 05:02 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 02 Aug 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ मंदिर
काशी विश्वनाथ के भक्त अब घर बैठे मंगला आरती से लेकर मंदिर में चलने वाली भजन संध्या को सुन सकेंगे। इसके लिए मंदिर प्रशासन अलग एफएम चैनल चलाएगा। अगले माह से यह एफएम चैनल शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
गुरुवार को काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विशाल सिंह और कमिश्नर दीपक अग्रवाल के साथ चर्चा हुई, जिसमें भक्तों के लिए एफएम चैनल शुरू करने का निर्णय लिया गया। मंदिर प्रशासन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से लाइसेंस लेने की कागजी कार्रवाई शुरू करेगा।
विज्ञापन
मंदिर के सीईओ विशाल सिंह ने बताया कि कम्युनिटी रेडियो की फ्रिक्वेंसी मंदिर के 16 किमी दायरे में काम करेगी। जबकि इंटरनेट रेडियो से कहीं भी प्रसारण सुना जा सकेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
ये होगा फायदा
मंगला आरती, मध्याह्न आरती, सप्त ऋषि आरती, भोग श्रृंगार आरती और शयन आरती सुन सकेंगे। मंदिर प्रशासन की ओर से कई भाषाओं में दिशा निर्देश प्रसारित किए जाएंगे। सुबह पंचांग तिथि, बाबा श्रृंगार और उसका महात्म्य बताया जाएगा। मंदिर में लगातार बजने वाले शिव के भजन भी सुन सकेंगे। कार्यक्रम रात्रि 11 बजे तक प्रसारित किए जाएंगे।