फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Temple Received Donation Of More Than 9 Crores In last two Month Laxmi showering in Baba darbar

Kashi Vishwanath Dham: बाबा विश्वनाथ के दरबार में बरस रही लक्ष्मी, बीते दो माह में मिला करीब 9 करोड़ का दान

Thu, 23 Jun 2022 04:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 23 Jun 2022 04:05 PM IST
सार

श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद तीर्थ यात्रियों का ऐसा सैलाब उमड़ रहा है कि मंदिर प्रशासन गदगद है। आलम ये है कि बीते दो माह में ही विश्वनाथ धाम से करीब नौ करोड़ रुपये  की आमदनी हो चुकी है। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Temple Received Donation Of More Than 9 Crores In last two Month Laxmi showering in Baba darbar
श्री काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद हर महीने में दान का रिकॉर्ड बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट श्री काशी विश्वनाथ धाम के नव्य और भव्य स्वरूप में आने के बाद काशी में पर्यटकों की आमद में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। यही कारण है कि बाबा के धाम में लक्ष्मी की कृपा जमकर बरस रही है।

विज्ञापन


वर्ष 2021 के अप्रैल और मई माह में बाबा की आय लाखों में थी। वहीं अब आनंदकानन वन के विस्तारित और सुंदरीकरण के बाद बाबा धाम में दान करोड़ों में पहुंच गई है। श्री काशी विश्वनाथ ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम के विस्तारीकरण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ी है जिससे बाबा के चढ़ावे में वृद्धि हुई है।

विज्ञापन

अप्रैल और मई माह में हुई कमाई

उन्होंने बताया कि अप्रैल 2021 में 71 लाख चढ़ावा आया था जबकि 2022 के अप्रैल महीने में पांच करोड़ 45 लाख दान आया। मई 2021 में 21 लाख की आमदनी हुई थी ,जबकि मई 2022 में तीन करोड़ 24 लाख का चढ़ावा आया।  खर्चों की बात करें तो 2021 के अप्रैल और मई महीने में क्रमशः 38 लाख और 76 लाख रुपये था। जबकि 2022 के अप्रैल और मई माह में क्रमशः 31 लाख और 1 करोड़ 25 लाख रुपये हुई है। इसमें वेतन,सामन्य, आकस्मिक आदि खर्च भी शामिल है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

वाले दिनों में बाबा धाम में और बढ़ेगा दान

श्री काशी विश्वनाथ धाम के नए अवतार में आने के बाद देश और दुनिया के शिव भक्तों की संख्या काशी में लगातार बढ़ती ही जा रही है। श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। जिससे आसपास के व्यापारी भी लाभान्वित हो रहे हैं।  माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बाबा धाम की आय में और भी इजाफा होगा। बाबा के चरणों में मन्नत पूरी होने के बाद दान-पुण्य का इतिहास प्राचीन काल से ही चला आ रहा है।

Kashi Vishwanath Temple Received Donation Of More Than 9 Crores In last two Month Laxmi showering in Baba darbar
काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

अहिल्याबाई होल्कर, महाराज रणजीत सिंह समेत देश भर से दानदाताओं ने खुले मन से दान किया। मंदिर प्रशासन की ओर से ऑनलाइन दान के अलावा मंदिर परिसर में भी कार्यालय में दान की व्यवस्था है। वहीं बाबा दरबार में संबंधित व्यक्ति को दान की रसीद ऑनलाइन और ऑफलाइन देने की व्यवस्था है। बता दें कि बाबा विश्वनाथ के नए दरबार का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 दिसंबर 2021 को किया था। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री ने ही 8 मार्च 2019 को किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed