{"_id":"65fa4b0d675476f39a099a76","slug":"kashi-vishwanath-temple-facilities-improve-of-shade-and-drinking-water-for-devotees-2024-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kashi Vishwanath Dham: विश्वनाथ मंदिर आने वाले साढ़े छह करोड़ भक्तों को नहीं सताएगी गर्मी, मिलेगी खास व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashi Vishwanath Dham: विश्वनाथ मंदिर आने वाले साढ़े छह करोड़ भक्तों को नहीं सताएगी गर्मी, मिलेगी खास व्यवस्था
Wed, 20 Mar 2024 08:03 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 20 Mar 2024 08:03 AM IST
सार
Kashi Vishwanath Dham: काशी विश्वनाथ धाम में आने वाले भोले भक्तों की सुविधा के लिए यहां सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इस बार भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए काशी विश्वनाथ मंदिर के आंतरिक और बाहरी हिस्से में अस्थायी जर्मन हैंगर लगेंगे।
विज्ञापन
kashi vishwanath dham
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मार्च से अगस्त के बीच श्री काशी विश्वनाथ मंदिर आने वाले करीब साढ़े छह करोड़ श्रद्धालुओं को गर्मी नहीं सताएगी। पांव भी नहीं जलेंगे। इसके इंतजाम होली के बाद किए जाएंगे। मंदिर परिसर के बाहरी और आंतरिक हिस्से में अस्थायी जर्मन हैंगर लगाए जाएंगे। इससे धूप नहीं लगेगी। आरओ और वाटर कूलर की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस बार गंगा द्वार तक पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की बुधवार को मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा जानकारी लेंगे। उनका कहना है कि जुलाई में ही सावन है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर आकर दर्शन-पूजन करेंगे। इससे पहले श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं। अस्थायी जर्मन हैंगर सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए पहले ही टेंडर जारी किए जा चुके हैं। मार्च से अगस्त के बीच तेज धूप होती है। भीषण गर्मी पड़ती है।
विज्ञापन
मंदिर के बाहरी हिस्से में मार्बल लगे हैं, जो तेज धूप के साथ तपने लगते हैं। इससे बिना जूता-चप्पल आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत होती है। इसी चुनौती से निपटने के लिए छांव के इंतजाम कराए जा रहे हैं। इस बार आरओ और वाटर कूलर की संख्या बढ़ाई जाएगी। हर जगह पेयजल की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
मंदिर क्षेत्र का विस्तार भी होगा
मंदिर से जुड़े कर्मचारी मंदिर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर श्रद्धालुओं को पानी पिलाएंगे। छह महीने में ही करीब साढ़े छह करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। सावन में श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा हो जाती है। अगली गर्मी तक श्रद्धालुओं के लिए स्थायी व्यवस्था बनाई जाएगी। इसकी तैयारी भी चल रही है।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र का विस्तार भी जल्द किया जाएगा। इसका खाका नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। इस सिलसिले में गेट नंबर चार के आसपास के कुछ दुकानदारों से प्रशासन की बात भी हुई है। सहमति के आधार पर जमीन के साथ दुकानें खरीदी जाएंगी, फिर विस्तार की औपचारिकता पूरी की जाएगी।मंदिर के आसपास की सड़कें चौड़ी की जाएंगी। पार्किंग की व्यवस्था भी ठीक की जाएगी।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र का विस्तार भी जल्द किया जाएगा। इसका खाका नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। इस सिलसिले में गेट नंबर चार के आसपास के कुछ दुकानदारों से प्रशासन की बात भी हुई है। सहमति के आधार पर जमीन के साथ दुकानें खरीदी जाएंगी, फिर विस्तार की औपचारिकता पूरी की जाएगी।मंदिर के आसपास की सड़कें चौड़ी की जाएंगी। पार्किंग की व्यवस्था भी ठीक की जाएगी।