{"_id":"660a18b30c3245ce8402e786","slug":"kashi-vishwanath-temple-devotees-record-of-highest-number-in-non-festival-season-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर: सावन से ज्यादा मार्च में आए श्रद्धालु, नॉन फेस्टिवल सीजन में भक्तों का बना नया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर: सावन से ज्यादा मार्च में आए श्रद्धालु, नॉन फेस्टिवल सीजन में भक्तों का बना नया रिकॉर्ड
Mon, 01 Apr 2024 07:45 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:45 AM IST
सार
Kashi Vishwanath Dham: काशी विश्वनाथ मंदिर में इन दिनों भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे अधिक राम मंदिर अयोध्या दर्शन कर आने वाले लोग शामिल हैं। भक्तों की आस्था तेज धूप पर भी भारी पड़ रही। यही वजह है कि भक्तों की कतारें कम नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के गंगा द्वार से धूप में कतार में खड़े श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में एक दिन में सर्वाधिक श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन का नया रिकॉर्ड बन गया। नॉन फेस्टिवल सीजन होते हुए भी रविवार को 6.37 लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, मार्च में सावन से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।
विज्ञापन
मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि मार्च 2024 में 95.63 लाख श्रद्धालु आए हैं। इससे पहले अगस्त 2023 यानी सावन में 95.62 लाख श्रद्धालु आए थे। पिछले वर्ष मार्च में 37.1 लाख श्रद्धालु आ सके थे, लेकिन इस मार्च में यह संख्या दोगुने से भी ज्यादा हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दिसंबर 2021 में विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण हुआ था। तब से हेड काउंटर कैमरा के जरिये श्रद्धालुओं की संख्या वैज्ञानिक पद्धति से निरंतर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन