फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Temple Darshan by 25.28 crore Devotees in four years in Varanasi

काशी विश्वनाथ मंदिर: चार साल में 25.28 करोड़ लोगों ने किए बाबा के दर्शन, प्रदेश की अर्थव्यवस्था में हुआ लाभ

Thu, 09 Oct 2025 11:38 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 09 Oct 2025 11:38 AM IST
सार

Varanasi News: काशी विश्वनाथ धाम में आने वाला एक पर्यटक औसतन पांच हजार रुपये से अधिक खर्च करता है। ऐसे में करोड़ों श्रद्धालुओं के धाम में दर्शन- पूजन करने से प्रदेश की अर्थव्यवस्था में आर्थिक प्रवाह हुआ है।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Temple Darshan by 25.28 crore Devotees in four years in Varanasi
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद से अब तक लगभग 25 करोड़ 28 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर चुके हैं। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को अनुमानतः सवा लाख करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ के धाम में पधारने वाले लगभग 70 प्रतिशत श्रद्धालु दक्षिण भारत से तथा करीब 15 प्रतिशत अन्य राज्यों व जनपदों से आते हैं। ये श्रद्धालु काशी दर्शन के बाद विंध्यवासिनी धाम, प्रयागराज, अयोध्या, मथुरा, चित्रकूट, नैमिषारण्य आदि तीर्थ स्थलों की यात्रा भी करते हैं। इस प्रकार एक रिपल इफेक्ट उत्पन्न होता है, जिससे पूरे प्रदेश की जीडीपी में वृद्धि होती है।
विज्ञापन


संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के अर्थशास्त्री प्रो. राजनाथ बताते हैं कि काशी विश्वनाथ धाम में आने वाला एक पर्यटक औसतन पांच हजार रुपये से अधिक खर्च करता है। फिर भी यदि न्यूनतम अनुमान के अनुसार प्रति व्यक्ति चार से पांच हजार रुपये की दर से गणना करें, तो इन साढ़े तीन वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था में लगभग सवा लाख करोड़ रुपये का आर्थिक प्रवाह हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; पं. छन्नूलाल की तेरहवीं पर विवाद: बेटे का आरोप- बेच दी पिता की संपत्ति, सीएम से भी नकली रिश्तेदारों से मिलाया

इधर, योगी सरकार धार्मिक पर्यटन को राज्य के विकास का एक सशक्त साधन बना रही है। अयोध्या, मथुरा, चित्रकूट, नैमिषारण्य, और विंध्याचल जैसे तीर्थ स्थलों का विकास भी तेजी से किया जा रहा है। काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर अब पूरे प्रदेश में धार्मिक नगरों का व्यापक विकास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed