फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Temple Corridor increased by Fifteen thousand square meters

काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का दायरा बढ़ा, शुरू हुई भवनों की खरीद

Fri, 22 Feb 2019 10:34 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 22 Feb 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Temple Corridor increased by Fifteen thousand square meters
काशी विश्वनाथ के मंदिर का शिखर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

वाराणसी के बाबा काशी विश्वनाथ के मंदिर के विस्तारीकरण का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके साथ ही 25 हजार वर्ग मीटर में बनने वाले काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का क्षेत्रफल 15 हजार वर्ग मीटर और बढ़ गया है। इससे कॉरिडोर का कुल क्षेत्रफल 39, 310 वर्ग मीटर हो गया है। 

विज्ञापन


अतिरिक्त खरीदे गए भवन गिराने का कार्य भी शुरू हो गया है। इस पूरे कॉरिडोर की प्रगति रिपोर्ट दो दिन पहले काशी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दिखाई गई थी। काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर मणिकर्णिका घाट और मीर घाट से लेकर मंदिर तक बनने वाले कॉरिडोर का क्षेत्रफल शुरुआत में 25 हजार वर्ग मीटर था। 
विज्ञापन


इसके लिए भवनों की खरीद शुरू हुई तो कई अन्य लोग स्वेच्छा से कॉरिडोर के लिए अपने घर बेचने पर सहमत हो गए। वहीं, छत्ता द्वार के पास प्रवेश द्वार के चौड़ीकरण के लिए मंदिर प्रशासन ने कई घरों का नया प्रस्ताव तैयार कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब सभी खरीदे गए भवनों का सीमांकन कराया गया तो कॉरिडोर का वास्तविक क्षेत्रफल 39,310 वर्ग मीटर तक पहुंच गया। अब इस दायरे में आने वाले भवनों को गिराने का काम किया जा रहा है। एसडीएम विनोद सिंह ने बताया कि नए भवन खरीदे जाने के बाद दायरा बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed