फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Temple 953 VIPs came in 45 days including CM and governors and 190 judges

Kashi Vishwanath Dham: 45 दिन में 953 वीआईपी आए, इनमें सात सीएम, सात राज्यपाल, 190 न्यायमूर्ति भी

Sat, 01 Mar 2025 10:51 AM IST
प्रगति चंद पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी।
पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 01 Mar 2025 10:51 AM IST
सार

Varanasi News: महाकुंभ के पलट प्रवाह से काशी हाउसफुल रहा। 13 जनवरी से 26 फरवरी तक रोजाना 21 से ज्यादा वीआईपी काशी आए हैं। 45 दिनों में 953 वीआईपी/वीवीआईपी ने बाबा विश्वनाथ धाम में हाजिरी लगाई। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Temple 953 VIPs came in 45 days including CM and governors and 190 judges
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय वित्त मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ के पलट प्रवाह के बीच 45 दिनों में 953 वीआईपी/वीवीआईपी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए हैं। इनमें सात सीएम, सात राज्यपाल, 190 न्यायमूर्ति और 161 मंत्री-नेता शामिल रहे। 

विज्ञापन


कमिश्नरेट की पुलिस के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 13 जनवरी से 26 फरवरी तक रोजाना 21 से ज्यादा वीआईपी काशी आए हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सहित सात राज्यपाल काशी आए और विश्वनाथ धाम जाकर दर्शन-पूजन किया। 
विज्ञापन


इसी तरह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सहित सात सीएम भी काशी आए। यूपी सहित कई राज्यों के डिप्टी सीएम ने भी काशी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दो राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष भी आए। सुप्रीम कोर्ट और अलग-अलग प्रदेशों के हाईकोर्ट के 190 न्यायमूर्ति ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर सहित केंद्र और अलग-अलग राज्यों के 145 मंत्रियों ने विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया है। तीन अलग-अलग समूहों में 213 विदेशी डेलीगेट्स भी काशी आए। फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन, उनकी बेटी व अभिनेत्री राशा थडानी, प्रीति जिंटा, परिणिति चोपड़ा, फिल्म विजय देवरकोंडा ने भी बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए हैं। क्रिकेटर आरपी सिंह ने भी दर्शन पूजन किया। इसी तरह ब्यूरोक्रेसी, उद्योग जगत और अन्य प्रमुख क्षेत्रों से 389 विशिष्ट शख्सियतों का भी काशी आगमन हुआ।

विशेष ट्रैफिक प्लान से शहर के अंदर रही सहूलियत

महाकुंभ के पलट प्रवाह के दौरान रोजाना छह लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं और वीआईपी के काशी आगमन के बीच भी शहर के आंतरिक हिस्से की यातायात व्यवस्था काफी हद तक सामान्य रही। इसके लिए कमिश्नरेट की पुलिस की ओर से विशेष ट्रैफिक प्लान बनाया गया था। गत 15 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हवाई सर्वे कर शहर की यातायात और भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed