फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi vishwanath mandir reopen had close during corona curfew due to increasing coronavirus cases in varanasi

बाबा का दरबार: काशी विश्वनाथ के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु, सिर्फ दूर से चढ़ेगा जल, एक साथ पांच लोगों को प्रवेश

Tue, 08 Jun 2021 08:53 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 08 Jun 2021 08:53 AM IST
सार

काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए अब आम लोग भी जा सकेंगे। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को कोरोना नियमों का पालन करना होगा।

विज्ञापन
Kashi vishwanath mandir reopen had close during corona curfew due to increasing coronavirus cases in varanasi
काशी विश्वनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ का दरबार मंगलवार से आम दर्शनार्थियों के लिए खुल जाएगा। कोविड के नियमों के अनुसार दर्शनार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। मास्क लगाने से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पालन करना होगा।

विज्ञापन


मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि 8 जून से आम दर्शनार्थियों के लिए विश्वनाथ मंदिर खुल जाएगा। एक साथ सिर्फ पांच श्रद्धालु ही बाबा के दर्शन कर सकेंगे। वहीं श्रद्धालुओं को प्रवेश से पहले मास्क लगाना अनिवार्य होगा। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बने गोले के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन


मंदिर खुलने के दौरान समय-समय पर मंदिर परिसर को सैनिटाइज भी किया जाएगा। मंदिर की दीवार या किसी विग्रह को स्पर्श करना प्रतिबंधित होगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु दर्शन के लिए बनाए गए नियमों का पालन करते हुए बाबा को दूर से ही जल चढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुजारी और सेवादार किसी भी श्रद्धालु को चंदन टीका नहीं लगा सकेंगे। साथ ही फूल-माला पहनने पर प्रतिबंध रहेगा। मंदिर के गर्भगृह में किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। झांकी दर्शन के तहत ही बाबा को जल चढ़ाया जा सकेगा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि मंदिर को खोलने को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बना दिए हैं। समय-समय पर परिसर को सैनिटाइज भी कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed