{"_id":"5f71f1358ebc3e9bc3695c05","slug":"kashi-vishwanath-mandir-gyanvapi-case-next-date-of-hearing-in-court-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी ज्ञानवापी मामला: आज कोर्ट में हुई सुनवाई, इस मामले में अब इस तारीख को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी ज्ञानवापी मामला: आज कोर्ट में हुई सुनवाई, इस मामले में अब इस तारीख को होगी सुनवाई
Mon, 28 Sep 2020 07:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 28 Sep 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला।
प्राचीन मूर्ति स्वयंभू लार्ड विश्वेश्वर ज्ञानवापी मामले में अब कोर्ट ने अगली तारीख सुनवाई की तय की है। सोमवार को सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से दाखिल आवेदन में मियाद समाप्त होने के मामले पर कोर्ट में सुनवाई हुई।
विज्ञापन
प्राचीन मूर्ति स्वयंभू लार्ड विश्वेश्वर ज्ञानवापी मामले में सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से जिला जज की अदालत में दाखिल निगरानी याचिका के मियाद अधिनियम के तहत देरी से देने के लिए माफी के मुद्दे पर सोमवार को विपक्ष की तरफ से बहस की गई। लार्ड स्वयंभू विश्वेश्वर की तरफ से अदालत में मियाद अधिनियम के तहत विलंब माफ किए जाने के विरोध में दलील दी गई।
विज्ञापन
कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुनवाई की अगली तारीख 3 अक्टूबर तय कर दी। सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड ने निगरानी याचिका में कहा है कि लार्ड स्वंयभू विश्वेश्वर ज्ञानवापी मामले की सुनवाई का अधिकार अवर न्यायालय को नहीं है बल्कि लखनऊ स्थित सेंट्रल वक्फ बोर्ड को है।
विज्ञापन
Trending Videos
उधर अंजुमन इंतजामिया कमेटी ने भी जिला जज की अदालत में दाखिल निगरानी में यही अनुरोध किया है कि मामले की सुनवाई का अधिकार अवर न्यायालय को नहीं है। जबकि प्राचीन मूर्ति स्वयंभु विश्वेश्वर की तरफ से दाखिल याचिका में ज्ञानवापी का पुरातात्विक सर्वेक्षण कराने और पूजा पाठ की अनुमति दिए जाने का अनुरोध किया गया है।