काशी ज्ञानवापी मामला: आज कोर्ट में हुई सुनवाई, इस मामले में अब इस तारीख को होगी सुनवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राचीन मूर्ति स्वयंभू लार्ड विश्वेश्वर ज्ञानवापी मामले में अब कोर्ट ने अगली तारीख सुनवाई की तय की है। सोमवार को सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से दाखिल आवेदन में मियाद समाप्त होने के मामले पर कोर्ट में सुनवाई हुई।
प्राचीन मूर्ति स्वयंभू लार्ड विश्वेश्वर ज्ञानवापी मामले में सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से जिला जज की अदालत में दाखिल निगरानी याचिका के मियाद अधिनियम के तहत देरी से देने के लिए माफी के मुद्दे पर सोमवार को विपक्ष की तरफ से बहस की गई। लार्ड स्वयंभू विश्वेश्वर की तरफ से अदालत में मियाद अधिनियम के तहत विलंब माफ किए जाने के विरोध में दलील दी गई।
कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुनवाई की अगली तारीख 3 अक्टूबर तय कर दी। सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड ने निगरानी याचिका में कहा है कि लार्ड स्वंयभू विश्वेश्वर ज्ञानवापी मामले की सुनवाई का अधिकार अवर न्यायालय को नहीं है बल्कि लखनऊ स्थित सेंट्रल वक्फ बोर्ड को है।
उधर अंजुमन इंतजामिया कमेटी ने भी जिला जज की अदालत में दाखिल निगरानी में यही अनुरोध किया है कि मामले की सुनवाई का अधिकार अवर न्यायालय को नहीं है। जबकि प्राचीन मूर्ति स्वयंभु विश्वेश्वर की तरफ से दाखिल याचिका में ज्ञानवापी का पुरातात्विक सर्वेक्षण कराने और पूजा पाठ की अनुमति दिए जाने का अनुरोध किया गया है।