फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vishwanath Gyanvapi masjid Survey today Evidence collected in videography and survey will kept at a safe place

ज्ञानवापी परिसर का सर्वे आज दोपहर 3 बजे से: कोर्ट के आदेश पर एडवोकेट कमिश्नर करेंगे कमीशन की कार्रवाई, सुरक्षित स्थान पर रखे जाएंगे साक्ष्य

Fri, 06 May 2022 09:45 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 06 May 2022 09:45 AM IST
सार

कोर्ट ने  ज्ञानवापी परिसर स्थित शृंगार गौरी व अन्य देव विग्रहों की वीडियोग्राफी और सर्वे के लिए अजय कुमार मिश्र एडवोकेट को सर्वे कमिश्नर नियुक्त कर 10 मई को रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
kashi vishwanath Gyanvapi masjid Survey today Evidence collected in videography and survey will kept at a safe place
काशी विश्वनाथ और ज्ञानवापी परिक्षेत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अदालत के आदेश पर आज दोपहर तीन बजे काशी विश्वनाथ धाम ज्ञानवापी परिसर का सर्वे होगा। परिसर स्थित श्रृंगार गौरी और देव विग्रहों की वीडियोग्राफी और सर्वे में एकत्र किए गए सबूतों को सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा। सिविल जज सीनियर डिविजन रवि कुमार दिवाकर ने यह आदेश पुलिस आयुक्त को दिया है। 

विज्ञापन


वीडियोग्राफी और साक्ष्य आदि के संबंध में सुरक्षित स्थान अधिवक्ता आयुक्त को पुलिस उपलब्ध करवाएगी। साथ ही अधिवक्ता आयुक्त नियमानुसार कमीशन कार्यवाही करेंगे और अपनी रिपोर्ट तय तिथि 10 मई को कोर्ट में दाखिल करेंगे।
विज्ञापन


इसके पहले अधिवक्ता आयुक्त अनिल कुमार मिश्र ने कोर्ट में आवेदन देकर कहा था कि साक्ष्य को सुरक्षित रखने के लिए स्थान और कमीशन कार्यवाही के लिए समय सीमा निर्धारित की जाए। यह भी कहा गया कि छह मई को अपराह्न में कमीशन कार्यवाही के लिए दोनों तरफ के पक्षकारों को सूचित कर दिया गया है। अदालत ने कहा कि कमीशन कार्यवाही का आदेश पहले ही दिया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बरत रही अतिरिक्त सतर्कता

kashi vishwanath Gyanvapi masjid Survey today Evidence collected in videography and survey will kept at a safe place
चौक क्षेत्र में पुलिस ने किया रूट मार्च - फोटो : अमर उजाला

अधिवक्ता आयुक्त ने वीडियोग्राफी साक्ष्य सबूत रखने के लिए सुरक्षित स्थान की मांग की है। अदालत ने इस आवेदन को स्वीकार करते हुए पुलिस आयुक्त को आदेश दिया है। काशी विश्वनाथ धाम ज्ञानवापी परिसर स्थित वीडियोग्राफी और सर्वे की कार्रवाई को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। शुक्रवार सुबह से चौक क्षेत्र में पुलिस चक्रमण कर रही है। 

इससे पहले गुरुवार शाम चौक और दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने क्षेत्र में रूट मार्च किया। एक प्लाटून पीएसी और फोर्स ने टुकड़ियों में होकर क्षेत्र में रूट मार्च कर लोगों को शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय के नेतृत्व में फोर्स ने भीड़ भाड़ वाले स्थानों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, सर्राफा बाजार, घाट क्षेत्र, मुख्य चौराहों व सड़कों पर पैदल गश्त किया।  
पढ़ेंः सदियों से काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी के बीच विवाद, मंदिर को तुड़वाने से लेकर जीर्णोद्धार तक की जानें पूरी कहानी

सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर

ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर सभी थानों की फोर्स को अलर्ट किया गया है। सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर है। यही नहीं किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों को सख्ती से निबटने का प्लान बनाया गया है। पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा बलों को भी एलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी प्रकार की स्थिति से निबटा जा सके। ज्ञानवापी जाने वाले मार्ग पर अनावश्यक भीड़ भाड़ न हो। इसका भी पूरा इंतजाम किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed