{"_id":"5c7aa1d3bdec2273a83bb3c4","slug":"kashi-vishwanath-glimpse-costly-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा काशी विश्वनाथ का सुगम दर्शन हुआ महंगा, अब मंगला आरती के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा काशी विश्वनाथ का सुगम दर्शन हुआ महंगा, अब मंगला आरती के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये
Sat, 02 Mar 2019 09:01 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 02 Mar 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
बाबा आरती की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने अब सुगम दर्शन के टिकट को सीधे 200 रुपये महंगा कर दिया। ऐसे में 300 की जगह प्रति श्रद्धालु 500 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। यह फैसला शुक्रवार को गोपनीय रूप से हुई न्यास की बैठक में लिया गया। वहीं मंगला आरती को भी 200 की जगह 500 रुपये कर दिया गया है।
ऐसे में अब बाबा का दर्शन भी सस्ता नहीं रह गया है। वहीं करोड़ों की आमदनी के बाद भी सुविधाओं में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। मंदिर न्यास की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें न्यास की ओर से बताया गया कि फरवरी माह में टिकट की व्यवस्था से डेढ़ करोड़ रुपये की आय हुई है।
इस पर न्यास ने सुविधा बढ़ाने की बजाय फिर आमदनी के चक्कर में टिकट के ही दाम बढ़ा दिए। मंदिर न्यास ने पहले जहां 300 रुपये में सुगम दर्शन और 300 रुपये में ही मंगला आरती का टिकट ले रहे थे। उसको सीधे दो सौ रुपये बढ़ाया गया है। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी होगी। बैठक की अध्यक्षता आचार्य अशोक द्विवेदी ने की।