फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vishwanath For liberation Liberation leaflet given in  Baba Kalabhairav temple in varanasi

काशी विश्वनाथ की मुक्ति के लिए बाबा कालभैरव मंदिर में दिया मुक्ति पत्रक, हिरासत में लिए आंदोलनकारी

Wed, 18 Mar 2020 01:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 18 Mar 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
kashi vishwanath For liberation Liberation leaflet given in  Baba Kalabhairav temple in varanasi
मुक्ति पत्रक देते सुधीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

श्री काशी विश्वनाथ मुक्ति आंदोलन टीम ने बाबा कालभैरव मंदिर में काशी विश्वनाथ की मुक्ति के लिए पत्रक दिया। इस दौरान पत्रक देने में शामिल रहे सुधीर सिंह को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे पहले भी श्री काशी विश्वनाथ मुक्ति आंदोलन समिति की ओर से बाबा विश्वनाथ की मुक्ति के लिए जलाभिषेक किया गया था।

विज्ञापन


बुधवार को आंदोलन से जुड़े सदस्यों और सुधीर सिंह ने बाबा कालभैरव मंदिर में जाकर पत्रक बाबा को पढ़कर भी सुनाया। इसके बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने उनको हिरासत में भी ले लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद के पुरातात्विक सर्वेक्षण कराने को लेकर भी एक सुनवायी वाराणसी की अदालत में चल रही है। दूसरी ओर श्री काशी विश्वनाथ मुक्ति आंदोलन समिति की ओर से भी जिले में कई आयोजनों के जरिए काशी विश्वनाथ को मुक्ति के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में बुधवार को सदस्य सुधीर सिंह के साथ बाबा कालभैरव मंदिर पत्रक देने पहुंचे थे। इसके बाद प्रशासन को इस बात की जानकारी हुई तो सुरक्षा व्यवस्था बरकरार रखने के लिए कोतवाली थाना प्रभारी महेश पांडेय ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए सुधीर सिंह सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

हिरासत में लिए गए सुधीर सिंह ने कहा कि मुगल शासक ने सैंकड़ों वर्ष पहले श्रीकाशी विश्वनाथ और श्रृंगार गौरी के देव विग्रहों को तोड़कर कुएं में फेंक दिया था। जो आज भी ज्ञानवापी मस्जिद में कैद है। सुधीर ने बताया कि बड़े-बड़े राजनेता, अधिकारी और विशिष्टजन भी काशी में आने के बाद बाबा से अर्जी लगाते हैं। बाबा हम काशी वासियों की प्रार्थना भी सुनेंगे। इसके पहले भी सुधीर सिंह और समिति के सदस्यों को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed