{"_id":"5d873d7b8ebc3e0147579933","slug":"kashi-vishwanath-dpr-to-go-to-cabinet-after-26-september-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ धाम के डीपीआर की चर्चा अंतिम चरण में, जल्दी शुरू हो सकता है निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ धाम के डीपीआर की चर्चा अंतिम चरण में, जल्दी शुरू हो सकता है निर्माण
Sun, 22 Sep 2019 02:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 22 Sep 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
kashi vishwanath corridor
- फोटो : amar ujala
काशी विश्वनाथ धाम के डीपीआर को लेकर चर्चा अब अंतिम चरण में है। 26 सितंबर तक शासन के अलग-अलग विभागों से डीपीआर के संस्तुति की उम्मीद है। कैबिनेट से मंजूरी के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। शनिवार को लखनऊ में हुई बैठक में डीपीआर के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की गई और कुछ सुझावों को उसमें शामिल किया गया।
विज्ञापन
गंगा घाट से काशी विश्वनाथ मंदिर तक परिक्षेत्र में बनने वाले काशी विश्वनाथ धाम के डीपीआर के हर पहलु को शासन की तकनीकी टीम परख रही है। सूत्रों की मानें तो डीपीआर की लागत कम होने के साथ ही इसमें कई सुझाव भी शामिल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार की बैठक में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने डीपीआर से जुड़े पहलुओं पर स्थानीय पक्ष रखा और संपत्तियों के अधिग्रहण की जानकारी दी। यहां बता दें कि काशी विश्वनाथ धाम में दुकानें, वेद विज्ञान शाला, हेल्प डेस्क, कार्यालय, कंट्रोल रूम, संग्रहालय, यज्ञशाला का निर्माण होना है। साथ ही मुमुक्षु भवन का निर्माण और अन्य सुविधाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि 26 सितंबर को डीपीआर पर शासन में फिर बैठक होगी। इसमें सहमति बनने के बाद डीपीआर मंजूरी के लिए कैबिनेट में भेजा जाएगा। कैबिनेट में पास होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।