{"_id":"62a4957457d5641d470b1471","slug":"kashi-vishwanath-dham-two-devotees-unconscious-due-to-heat-death-of-andhra-pradesh-resident-oldman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kashi Vishwanath Dham: बाबा दर्शन को आए दो श्रद्धालु गर्मी के कारण अचेत, आंध्रप्रदेश के बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashi Vishwanath Dham: बाबा दर्शन को आए दो श्रद्धालु गर्मी के कारण अचेत, आंध्रप्रदेश के बुजुर्ग की मौत
Sat, 11 Jun 2022 06:45 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 11 Jun 2022 06:45 PM IST
सार
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में शनिवार दोपहर दर्शन-पूजन को आए दो श्रद्धालु गर्मी के कारण अचेत होकर गिर गए। इसमें से एक श्रद्धालु की मौत हो गई।
विज्ञापन
बुजुर्ग श्रद्धालु का आधार कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में शनिवार दोपहर दर्शन-पूजन को आए दो श्रद्धालु गर्मी के कारण अचेत होकर गिर गए। इसमें से एक श्रद्धालु की मौत हो गई वहीं दूसरी महिला श्रद्धालु को गंभीर अवस्था में मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अचानक हुई इस घटना से श्रद्धालुओं में अफरातफरी की स्थिति मच गई।
विज्ञापन
आंध्रप्रदेश के अल्लापार्ती चंद्रबोस (75) काशी दर्शन और बाबा विश्वनाथ के पूजन के लिए परिजनों संग आए थे। शनिवार को बाबा का दर्शन करने के बाद मां अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए जा रहे थे। अचानक वो अचेत होकर गिर गए। आसपास के लोग और सुरक्षाकर्मियों ने उनको संभालने का प्रयास किया।
विज्ञापन
परिजनों ने पहले तो पानी छिड़ककर होश में लाने की कोशिश की लेकिन जब कोई हरकत नहीं हुई तो वह चिल्लाने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत एम्बुलेंस से मंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
मृतक की जेब से चाबी मिली । विश्वनाथ गली के एक दुकान पर सामान रखा था। वहां से पुलिस ने सामान अपने कस्टडी में ले लिया।