फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Dham Monkeys attacking three devotees every day

Varanasi: काशी विश्वनाथ धाम में बंदरों का आतंक, रोज तीन श्रद्धालुओं को बना रहे निशाना

Mon, 01 Apr 2024 08:37 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 01 Apr 2024 08:37 AM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए पहुंचते हैं। यहां बंदरों के आतंक से भक्तों में भय का माहौल हो गया है। हर दिन  किसी ना किसी को बंदर निशाना बना रहे हैं। यही वजह है कि बंद काटने पर सात महीने में 560 श्रद्धालुओं को एंटी रेबीज वैक्सीन लग चुकी है। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham Monkeys attacking three devotees every day
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ धाम में बंदरों के आतंक से श्रद्धालु परेशान हैं। पिछले सात महीनों के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक 560 से अधिक श्रद्धालुओं को बंदर काट चुके हैं। धाम के आरोग्य केंद्र में रोज दो से तीन श्रद्धालुओं को बंदर काटने के बाद एआरवी लगाई जा रही है।

विज्ञापन


रविवार को ओडिशा की प्रियदर्शनी और कानपुर की शिवांगी को बंदरों ने काट लिया। दोनों महिलाओं को आरोग्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद एआरवी वैक्सीन लगाई गई। रोजाना किसी न किसी श्रद्धालु को बंदर काट रहे हैं। मंदिर प्रशासन ने इस मामले में वन विभाग को पत्र भी लिखा लेकिन अभी तक बंदरों को पकड़ने के कोई इंतजाम नहीं हो सका।
विज्ञापन


ज्ञानवापी कूप और नंदी के आसपास जमा बंदरों का झुंड पहले तो प्रसाद छीनने का प्रयास करता है, श्रद्धालुओं के विरोध पर कई बार बंदर हमला कर देते हैं और काट भी लेते हैं। मंदिर के कर्मियों का कहना है कि नंदी की मूर्ति और ज्ञानवापी कूप के पास पेड़ है और वहीं पर बंदर इकट्ठा होते हैं और श्रद्धालुओं को अपना निशाना बनाते हैं। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि बंदरों के काटने और हमला करने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इस मामले में वन विभाग को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी बोले
आरोग्य मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में एआरवी का स्टॉक है। बंदर काटने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल प्राथमिक उपचार के साथ ही एआरवी लगा रही है। रोजाना दो से तीन लोगों को एआरवी लग रही है। - डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ

ललिता घाट, भैरव द्वार और मंदिर चौक पर शुरू हुआ प्याऊ

श्री काशी विश्वनाथ धाम में भीड़ और गर्मी को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से ललिता घाट, भैरव द्वार और मंदिर चौक पर अतिरिक्त शीतल जल प्याऊ का इंतजाम किया गया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि धूप और गर्मी से बचाव के लिए अगले 48 घंटों में जर्मन हैंगर और मिस्ट फैन इंस्टाल्ड कर लिया जाएगा। रविवार को 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed