फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Dham Inspector misbehaved with regular visitor started investigation started

Kashi Vishwanath Dham: नियमित दर्शनार्थी के साथ दरोगा ने किया दुर्व्यवहार, पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 27 Jul 2023 09:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 27 Jul 2023 09:19 PM IST
सार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में तैनात दरोगा ने नियमित दर्शनार्थी के साथ दुर्व्यवहार किया। दर्शनार्थी ने एसडीएम कार्यालय में इसकी शिकायत की है। इस मामले की जांच भी शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham Inspector misbehaved with regular visitor started investigation started
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में तैनात दरोगा ने नियमित दर्शनार्थी के साथ दुर्व्यवहार किया। दर्शनार्थी ने एसडीएम कार्यालय में इसकी शिकायत की है। इस मामले की जांच भी शुरू हो गई है। नियमित दर्शनार्थी अतुल कसेरा ने बताया कि वह बुधवार की रात मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। उनके पास नियमित दर्शन और आरती का पास भी था।

विज्ञापन


दरोगा ने कतार से खींचकर बाहर निकाल दिया। नियमित पासधारी दर्शनार्थी बताने पर दरोगा ने कहा कि दस हजार पासधारक हैं। सबको दर्शन कराएं क्या? भुक्तभोगी ने एसडीएम कार्यालय में इसकी शिकायत की है। दो दिन पहले ही परिवार के साथ दर्शन करने आए अभिनेता के साथ भी सेवादारों ने दुर्व्यवहार किया था। इसकी शिकायत चौक थाने में हुई थी। इस बारे में मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed