{"_id":"65fa4fae4c1493ef850a6a15","slug":"kashi-vishwanath-dham-inspected-for-rangbhari-ekadashi-and-masan-holi-by-varanasi-commissioner-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: रंगभरी एकादशी और मसाने की होली पर सुरक्षा व्यवस्था में न हो कोई चूक, कमिश्नर ने दिया ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: रंगभरी एकादशी और मसाने की होली पर सुरक्षा व्यवस्था में न हो कोई चूक, कमिश्नर ने दिया ये निर्देश
Wed, 20 Mar 2024 08:24 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 20 Mar 2024 08:24 AM IST
सार
श्री काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था परखने के बाद पुलिस आयुक्त ने कहा कि रंगभरी एकादशी और मसाने की होली के दौरान सादे कपड़ों में भी पुलिस तैनात रहेगी। इस दौरान वीडियोग्राफी भी होगी।
विज्ञापन
varanasi news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था परखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रंगभरी एकादशी और मसाने की होली के दौरान सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मी तैनात करने का निर्देश दिया। कहा कि दोनों आयोजन की वीडियोग्राफी भी कराई जाए।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने विश्वनाथ धाम के कंट्रोल रूम और मणिकर्णिका घाट का निरीक्षण किया। कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करनी है। रंगभरी एकादशी के दिन गलियों में पुलिस मुस्तैदी के साथ तैनात रहे। मसाने की होली के दौरान गंगा घाटों पर सतर्कता के साथ निगरानी की जाए।
विज्ञापन
कहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं से सुरक्षा व्यवस्था की आड़ में दुर्व्यवहार की शिकायत कतई न आए। धाम की निगरानी और सतर्कता को लेकर किसी भी स्तर पर चूक न होने पाए। यातायात व्यवस्था पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन