फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Dham action will taken against Those who selling garlands flowers prasad at arbitrary price

Kashi Vishwanath Dham: मंदिर के बाहर मनमानी कीमत पर माला-फूल-प्रसाद बेचने वालों की खैर नहीं, पुलिस ने चेताया

Fri, 23 Sep 2022 04:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 23 Sep 2022 04:21 PM IST
सार

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर बगैर रेट लिस्ट के माला-फूल और प्रसाद बिक्री करने वालों की खैर नहीं हैं। पुलिस सोमवार से चेकिंग अभियान चलाकर दुकानों में रेट लिस्ट की पड़ताल करेगी।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham action will taken against Those who selling garlands flowers prasad  at arbitrary price
दुकानदारों संग बैठक करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को श्री काशी विश्वनाथ धाम से पहले अजीब तरह की समस्या से रोजाना दो चार होना पड़ता है। मंदिर के बाहर दुकानदारों ने लॉकर निशुल्क का बोर्ड तो लगा रखा है लेकिन माला, फूल और प्रसाद के नाम पर वह पूरी वसूली कर लेते हैं। अब ऐसा करने वाले दुकानदारों की खैर नहीं है। पुलिस सोमवार से चेकिंग अभियान चलाकर दुकानों की पड़ताल करेगी। सभी दुकानदारों को माला-फूल-प्रसाद का रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के पास फूल-माला और प्रसाद की बिक्री करने वाले दुकानदारों संग शुक्रवार को चौक पुलिस ने बैठक की। इस दौरान तय रेट पर ही फूल-माला और प्रसाद की बिक्री को लेकर निर्देशित किया गया। पुलिस ने चेताया कि सोमवार से बगैर रेट लिस्ट के सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दुकानों के बाहर रेट लिस्ट चस्पा जरूर होना चाहिए। यदि कोई भी तय रेट से अधिक दर पर बिक्री करते हुए पाया गया तो कार्रवाई तय है। वहीं, पुलिस ने यह भी चेताया कि नाबालिगों से समान बिक्री करने वाले भी बख्शे नहीं जाएंगे।  बैठक में दुकानदारों की परेशानियों और समस्याओं को भी सुना गया। प्रभारी निरीक्षक चौक शिवाकांत मिश्रा ने अपना विजिटिंग कार्ड दुकानदारों में वितरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kashi Vishwanath Dham action will taken against Those who selling garlands flowers prasad  at arbitrary price
दुकानदारों संग बैठक करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या होती है तो तत्काल संपर्क करें। एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय ने दुकानदारों से कहा कि दर्शनार्थी संग कुशल व्यवहार करें। दलालों के चक्कर में न आएं। बैठक में दुकानदारों ने सहमति जताई। बैठक में अजय तिवारी, पवन कुमार गुप्ता , मनीष शुक्ला , राजू आदि मौजूद रहे।
पढ़ें: अब मोबाइल और बैग के साथ भी धाम में कर सकते हैं प्रवेश, निशुल्क लॉकर की सुविधा शुरू

रोजाना मिल रही गड़बड़ी की शिकायतें

श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद देश भर से बनारस आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है। सामान्य दिनों में 60  से 70 हजार श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। गेट नंबर एक, गेट नंबर दो, गेट नंबर तीन या गेट नंबर चार हर जगह श्रद्धालुओं के साथ रोजाना फूल-माला और प्रसाद के नाम पर गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं।

प्रसाद में जहां ढाई सौ ग्राम दूध का 30 से 40 रुपये वसूला जाता है वहीं माला का दाम भी 25 से 60 रुपये तक होता है। बाबा के प्रसादम के नाम पर सबसे छोटा डब्बा 150 रुपये का और बड़ा वाला डब्बा 250 रुपये से लेकर 400 रुपये तक में बेचा जाता है। 

निशुल्क लॉकर के बारे में जानकारी नहीं     

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में मोबाइल व सामान रखने के लिए निशुल्क लॉकर का इंतजाम किया गया है। धाम क्षेत्र में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख द्वार के पास मोबाइल व सामान जमा करने के इंतजाम हैं लेकिन अधिकतर यात्रियों को इसकी जानकारी तक नहीं है।

गेट नंबर चार के प्रवेश द्वार के आसपास इसका सूचना बोर्ड भी नहीं लगा हुआ। यात्री जब धाम में प्रवेश कर जाते हैं तब उनको पता चलता है कि यहां तो लॉकर के निशुल्क इंतजाम हैं। अब जल्द ही धाम में मिलने वाली सुविधाओं को प्रचार प्रसार किया जाएगा। इससे बाहर कुछ दुकानदारों की मनमानी पर रोक लगेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed