काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: बाबा के चौक पर होगा कुंभ का पलट प्रवाह, लोकार्पण के बाद उमड़ेगा शिवभक्तों का रेला
कुंभ, शिवरात्रि और सावन में शिवभक्तों की कतार अब सड़कों पर नहीं लगा करेगी। क्योंकि बाबा विश्वनाथ धाम के मंदिर चौक में एक साथ दो लाख श्रद्धालु के जमा होने की व्यव्स्था है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी पुराधिपति के भव्य दरबार में कुंभ से पहले ही श्रद्धालुओं का पलट प्रवाह होगा। 13 दिसंबर के लोकार्पण समारोह के बाद बाबा के धाम में शिव भक्तों का रेला उमड़ेगा। दो लाख श्रद्धालुओं की क्षमता वाले मंदिर चौक में ही शिव भक्तों का कुंभ होगा। अब आने वाले कुंभ, शिवरात्रि और सावन में मंदिर परिक्षेत्र की गलियों और सड़क पर लगने वाली कतार नजर नहीं आएगी।
श्री काशी विश्वनाथ धाम में संपूर्ण काशी के दर्शन होंगे। शिव नगरी का इतिहास, भूगोल और पौराणिक मान्यताओं के दर्शन बाबा के धाम में ही होंगे। बाबा के मंदिर में प्रवेश के लिए चार द्वार बनाए गए हैं, लेकिन यात्रियों को यात्री सुविधा केंद्र से होकर ही गुजरना पड़ेगा। सुविधा केंद्र से स्कैन होने के बाद ही श्रद्धालु बाबा के धाम में प्रवेश कर सकेंगे।
सावन, शिवरात्रि और प्रयागराज में कुंभ के दौरान काशी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगती है। जहां पहले श्रद्धालुओं को खड़े होने के लिए पांच हजार वर्ग फीट की जगह भी नहीं थी, वहां अब दो लाख श्रद्धालु एक साथ जुट सकेंगे। धाम में मंदिर चौक पर एक साथ दो लाख श्रद्धालुओं के जुटने की क्षमता है।
प्रवेश द्वारों के नए नाम रखे जाएंगे
काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश द्वारों के भी नये नाम रखे जाएंगे। विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह तक जाने के लिए चार प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। इनके नाम मुख्य मार्ग के आधार पर रखे गए हैं। चौक-विश्वनाथ मार्ग पर पड़ने वाले गेट को वीआईपी, छत्ताद्वार और ज्ञानवापी गेट के नाम से जाना जाता है। गोदौलिया चौराहे से आने वाले मार्ग के गेट को ढुंढिराज प्रवेश द्वार, दशाश्वमेध घाट, ललिता, कालिका गली से मंदिर जाने वाले प्रवेश मार्ग को सरस्वती द्वार और मणिकर्णिका घाट से आने वाले मार्ग के प्रवेश द्वार को नीलकंठ गेट के नाम से जाना जाता है। अब इन प्रवेश द्वारों के नये नाम रखे जाएंगे।