फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath corridor: PM Modi will inaugurate first phase second phase it may take three months to complete

काशी विश्वनाथ धाम: पहले चरण का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी, दूसरे चरण का काम पूरा होने में लग सकता है तीन महीने का समय

Sat, 27 Nov 2021 02:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 27 Nov 2021 02:06 PM IST
सार

गंगा से जल लेकर सीधे बाबा के चरणों में अर्पित करने के लिए भक्तों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि दूसरे चरण में जलासेन घाट और ललिता घाट से रैंप का निर्माण, एस्केलेटर, सांस्कृतिक केंद्र आदि का निर्माण किया जाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath corridor: PM Modi will inaugurate first phase second phase it may take three months to complete
काशी विश्वनाथ धाम का चल रहा निर्माण कार्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम के पहले चरण की परियोजना को श्रद्धालुओं को समर्पित करेंगे। पतितपावनी गंगा से काशी विश्वनाथ धाम को जोड़ने के लिए घाट के निर्माण से लेकर बाकी काम दूसरे चरण में पूरे होंगे। इसके लिए बाबा के भक्तों को मार्च तक का इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल दुनियाभर में बसे महादेव के भक्त काशीपुराधिपति के दर्शन के साथ गंगा की आराधना तो कर पाएंगे, लेकिन परियोजना की परिकल्पना के अनुसार गंगा से जल लेकर सीधे बाबा के चरणों में अर्पित करने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन


दरअसल, काशी विश्वनाथ धाम परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जा रहा है। 13 दिसंबर को पीएम मोदी के हाथों पहले चरण की परियोजना लोकार्पित होगी। इसमें मंदिर परिसर के साथ ही मुमुक्षु भवन, यात्री सुविधा केंद्र, वैदिक केंद्र, गंगा व्यू गैलरी, भोगशाला, फूड कोर्ट सेंटर, सुरक्षा केंद्र और मंदिर चौक सहित 19 भवन यात्री सुविधाओं के लिए तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन


मंदिर चौक से विश्वनाथ धाम परिसर के साथ ही गंगा दर्शन किए जा सकेंगे। दूसरे चरण में जलासेन घाट और ललिता घाट से रैंप का निर्माण, एस्केलेटर, सांस्कृतिक केंद्र आदि का निर्माण किया जाना है। जलासेन घाट पर गंगा स्नान के बाद धाम में प्रवेश के लिए प्रस्तावित भव्य मुख्य द्वार का निर्माण किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण घाट किनारे का काम शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी पहले चरण में 50 हजार वर्गमीटर में बन रहे 434 करोड़ रुपये की परियोजना को महादेव के भक्तों को समर्पित करेंगे।

60 करोड़ रुपये में पूरा होगा दूसरे चरण का काम
जलासेन घाट और ललिता घाट को जोड़कर काशीपुराधिपति के प्रवेश द्वार से लेकर भक्तों की सुविधा के लिए दूसरे चरण के अन्य काम के लिए 60 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें पंपिंग स्टेशन को अंडरग्राउंड किए जाने से लेकर अन्य काम किए जाने हैं। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पहले चरण के लोकार्पण के बाद दूसरे चरण का काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed