फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vishvnath annakoot mahotsav

अन्नकूट पर्व पर हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा काशी विश्वनाथ मंदिर

Tue, 17 Nov 2020 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
kashi vishvnath annakoot mahotsav
अन्नकूट पर्व पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ की पंच बदन प्रतिमा की भव्य झांकी सजाई गई। शृंगार भोग आरती में बाबा की चल रजत प्रतिमा को स्थापित कर भव्य पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद 651 किलो मिठाइयों सहित कुल 56 प्रकार के व्यंजनों से बाबा को भोग लगाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो गया था।
विज्ञापन

रविवार को अन्न्नकूट महोत्सव के दौरान आरती के बाद मंडलायुक्त द्वारा मंदिर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि पिछले कई दशक से चली आ रही मंदिर की परंपरा का विधिविधान से निर्वहन किया गया। महंत परिवार द्वारा लाई गई परंपरागत प्रतिमा की वैदिक रीतिरिवाज से पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, विशेष कार्याधिकारी उमेश सिंह और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश मिश्रा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed