फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith Semester admission fee submission date extended students got chance till 25 January

काशी विद्यापीठ: सेमेस्टर प्रवेश शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी, विद्यार्थियों को मिला 25 जनवरी तक का मौका

Sat, 22 Jan 2022 10:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 22 Jan 2022 10:24 PM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में वार्षिक व सेमेस्टर में प्रवेश के लिए शुल्क जमा करने की तिथि 25 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
Kashi Vidyapith Semester admission fee submission date extended students got chance till 25 January
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में वार्षिक व सेमेस्टर में प्रवेश के लिए शुल्क जमा करने की तिथि 25 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। प्रवेश शुल्क जमा करने की तिथि 15 जनवरी निर्धारित थी। कुलपति के आदेश पर इसे 25 जनवरी तक बढ़ाया गया है।

विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि जिन छात्रों ने अभी तक अपना प्रवेश शुल्क जमा नहीं किया है वह अपना प्रार्थना पत्र परीक्षा विभाग कार्यालय में जमा करने के बाद शुल्क जमा कर दें नहीं तो भविष्य में अर्थदंड के साथ शुल्क जमा करने की अनुमति दी जाएगी। 
विज्ञापन


डॉ. रश्मि सिंह बनीं मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष
काशी विद्यापीठ में डॉ. रश्मि सिंह को मनोविज्ञान विभाग का विभागाध्यक्ष बनाया गया है। शनिवार को तत्कालीन विभागाध्यक्ष प्रो. आरपी सिंह ने उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया। इस दौरान प्रो. आनंद कुमार, प्रो. शंभू उपाध्याय, प्रो. अरुण कुमार जायसवाल, डॉ. मुकेश कुमार पंत, प्रो. संजय, डॉ. केके सिंह, डॉ. नवरत्न सिंह, डॉ. ओपी चौधरी ने शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण विश्वविद्यालयों में सत्र हुआ विलंबित

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संकायों में पाठ्यक्रम को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया है। संभावना जताई जा रही है कि काशी विद्यापीठ में फरवरी के दूसरे सप्ताह में और संपूर्णानंद में मार्च के दूसरे सप्ताह में परीक्षाओं के लिए टाइमटेबल जारी किया जा सकता है।

कोरोना संक्रमण के कारण विश्वविद्यालयों में वर्तमान शैक्षणिक सत्र विलंबित हो गया है। नियमों के तहत सेमेस्टर परीक्षाएं दिसंबर 2021 तक हो जानी चाहिए थीं लेकिन संक्रमण के कारण दिसंबर तक तो दाखिले की प्रक्रिया ही चल रही थी।

यूजीसी के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के 90 दिन बाद द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जाती हैं, ऐसे में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं देरी से होने के कारण द्वितीय सेेमेस्टर भी प्रभावित होगा। काशी विद्यापीठ में नई शिक्षा नीति के अनुसार प्रश्न पत्रों के स्वरूप के निर्धारण के लिए आठ सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति प्रश्न-पत्रों का प्रारूप तैयार कर रही है। 

सेमेस्टर परीक्षा के लिए प्रश्न-पत्रों का निर्माण शुरू

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा के लिए प्रश्न-पत्रों का निर्माण शुरू हो गया है। जनवरी के अंत तक प्रश्नपत्र तैयार हो जाएंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि शास्त्री-आचार्य की परीक्षाएं पूरे देश में एक साथ होनी है। ऐसे में कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर टाइम टेबल तैयार किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की ड्यूटी विधानसभा चुनाव में लगी हुई है। प्रशिक्षण भी जल्द शुरू होगा ऐसे में अब चुनाव बाद ही परीक्षा कराने पर विचार किया जाएगा। हालांकि परीक्षा की तैयारी चल रही है। दस मार्च के बाद परीक्षा समिति की बैठक प्रस्तावित है। इसमें परीक्षा के टाइम टेबल पर विचार किया जाएगा।

काशी विद्यापीठ में लगी बूस्टर डोज

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत टीके लगाए गए। प्रथम, द्वितीय एवं बूस्टर डोज लगाई गई। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने कहा कि हर किसी को टीकाकरण में हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम समन्वय केके सिंह व नोडल अधिकारी पारिजात सौरभ रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed