फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi vidyapith protest: Students perform yagya for the wisdom of election officer, protesters adamant on this

Kashi vidyapith protest: चुनाव अधिकारी की सद्बुद्धि के लिए छात्रों ने किया यज्ञ, इस मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी

Tue, 31 Jan 2023 12:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 31 Jan 2023 12:52 PM IST
सार

प्रशासनिक भवन के सामने चुनाव अधिकारी की सद्बुुद्धि के लिए छात्र संघ प्रत्याशियों ने यज्ञ किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कुछ दिन पहले चुनाव अधिकारी के लापता होने का पोस्टर चस्पा कराया गया था, लेकिन अभी तक वह मिलने नहीं आए।

विज्ञापन
Kashi vidyapith protest: Students perform yagya for the wisdom of election officer, protesters adamant on this
चुनाव अधिकारी की सद्बुद्धि के लिए छात्रों ने किया यज्ञ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर छठवें दिन सोमवार को भी प्रदर्शन जारी रहा। प्रशासनिक भवन के सामने चुनाव अधिकारी की सद्बुुद्धि के लिए छात्र संघ प्रत्याशियों ने यज्ञ किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कुछ दिन पहले चुनाव अधिकारी के लापता होने का पोस्टर चस्पा कराया गया था, लेकिन अभी तक वह मिलने नहीं आए। ऐसे में बुद्धि सुधि यज्ञ कराया गया है। ऋषभ पांडेय, संदीप पाल, अखिलेश यादव, विवेक सिंह, प्रतीक गुप्ता, करन प्रजापति, गौरव मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 

Kashi vidyapith protest: Students perform yagya for the wisdom of election officer, protesters adamant on this
काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
कुछ दिन पहले छात्रनेताओं ने प्रशासनिक भवन पर ताला जड़ दिया था और धरने पर बैठ गए थे। हंगामे की सूचना पर पहुंचे कुलपति प्रो. एके त्यागी ने छात्रों को केंद्रीय पुस्तकालय के समिति कक्ष में वार्ता के लिए बुलाया। कुलपति ने छात्रों से कहा कि चुनाव के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से बात की है लेकिन अभी वहां से अनुमति नहीं मिली है। इसलिए मैं फिलहाल चुनाव के लिए कोई तिथि निर्धारित करने की स्थिति में नहीं हूं। यह सुनकर छात्रनेता भड़क उठे।

चुनाव की तैयारियों में 10-10 लाख

छात्रनेताओं का कहना था कि उन्होंने चुनाव की तैयारियों में 10-10 लाख रुपये खर्च कर दिए हैं। उनका पैसा कहां से वापस आएगा। चीफ प्रॉक्टर प्रो. अमिता सिंह ने छात्रों से कहा कि चुनाव में खर्च करने के लिए विश्वविद्यालय ने तो नहीं कहा था। इसके बाद छात्र भड़क उठे और नारेबाजी शुरू कर दी।

कुलपति ने विश्वविद्यालय की गरिमा का हवाला देते हुए छात्रनेताओं से संयम बरतने की अपील की लेकिन वो नहीं माने। पुलिस और विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों की उपस्थिति में छात्रनेताओं ने जमकर हंगामा किया। स्थिति तो कई बार गरमागरमी की बन गई। छात्रनेता छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग पर अड़े रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed