फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith Practical exams will be held including top news related to education in Varanasi

काम की बात: काशी विद्यापीठ में आज से होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं, एक क्लिक पर पढ़ें- पांच जरूरी खबरें

Wed, 25 Jun 2025 09:01 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 25 Jun 2025 09:01 AM IST
सार

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में आज से प्रायोगिक परिक्षाएं होंगी। वहीं इग्नू में दाखिले के लिए 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन
Kashi Vidyapith Practical exams will be held including top news related to education in Varanasi
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ गेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मनोविज्ञान विभाग में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की प्रायोगिक परीक्षाएं 25 जून से शुरू होंगी। विभागाध्यक्ष प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने बताया कि एमए चतुर्थ सेमेस्टर की प्रायोगिक और डिसर्टेशन 25 जून को होगी। द्वितीय सेमेस्टर की प्रायोगिक एवं प्रोजेक्ट वर्क परीक्षा 26 जून को सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। बताया कि बीए चतुर्थ एवं द्वितीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 28 व 30 जून को सुबह 10 से 12 बजे और बीए षष्ठ सेमेस्टर की सर्वे/फील्ड/प्रोजेक्ट वर्क परीक्षा 1 जुलाई को दोपहर 2 से 4 बजे तक होगी।  

विज्ञापन


इग्नू में दाखिले के लिए 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विष्वविद्यालय (इग्नू) के आर्य महिला पीजी कॉलेज अध्ययन केंद्र में परास्नातक, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट में दाखिले के लिए 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। समन्वयक डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि अध्ययन केंद्र पर विभिन्न रोजगारपरक कोर्स के साथ ही एमए शिक्षाशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान पाठ्यक्रम संचालित होता है। साथ ही चार वर्षीय स्नातक कोर्स गृह विज्ञान में भी आवेदन की प्रक्रिया शुरू है। कौशल विकास से संबंधित प्रमुख रोजगार परक कार्यक्रम सीबीएस (सर्टिफिकेट इन बिजनेस स्किल) में भी प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है।  

विज्ञापन

आईटीआई में कैंपस सलेक्शन 28 जून को

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान करौंदी में 28 जून को सुबह 9.30 बजे से एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट हुआ। हरियाणा की एक कंपनी 100 अभ्यर्थियों का चयन करेगी। कैंपस सेलेक्शन प्रभारी सुनील कुशवाहा ने बताया कि 28 जून को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। केवल पुरुषों की वैकेंसी होगी, 18 से 25 आयु के अभ्यर्थी ही शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थी इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट, वायरमैन, वेल्डर, मोटर मैकेनिक, मशीनिस्ट ट्रेड का होना चाहिए। साथ ही 10वीं मैट्रिक की अंकतालिका और उत्तीर्णता प्रमाणपत्र, आईटीआई मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, पैन की मूल और फोटोकॉपी अनिवार्य है।

सीयूजी नंबर सरेंडर करने के लिए मिली 1 महीने को मोहलत

बीएचयू ने 232 अधिकारियों का सीयूजी मोबाइल नंबर सरेंडर करने की अंतिम तारीख 30 जून से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है। अब 31 जुलाई को सरेंडर करके इसे पोस्टपेड से प्रीपेड कनेक्शन में तब्दील कराया जा सकता है। हालांकि बीएसएनएल ऑफिस की ओर से बताया गया है कि सरेंडर करने और प्रीपेड कनेक्शन कराने में दो महीने का समय लग जाएगा, तब तक सिम बंद ही रहेगा। 
विज्ञापन

बीएचयू में पुस्तकालय विज्ञान के विभागाध्यक्ष बने प्रो. भास्कर

बीएचयू के प्रो. भास्कर मुखर्जी को तत्काल प्रभाव से कला संकाय के पुस्तकालय और सूचना विज्ञान विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह अगले तीन साल के लिए विभागाध्यक्ष बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed