फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith new formula UP Board students to get 6% advantage in admissions in varanasi

MGKVP: काशी विद्यापीठ का नया फार्मुला, दाखिले में यूपी बोर्ड के छात्रों को होगा छह फीसदी का फायदा

Tue, 07 Jul 2026 05:14 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 07 Jul 2026 05:14 PM IST
सार

काशी विद्यापीठ में नए सत्र में मेरिट से दाखिले लिए जाएंगे। इस दौरान यूपी-बिहार बोर्ड के अभ्यर्थियों को विशेष लाभ मिलेगा। समिति की बैठक में इसका फैसला हुआ।
 

विज्ञापन
Kashi Vidyapith new formula UP Board students to get 6% advantage in admissions in varanasi
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विद्यापीठ में नए सत्र में मेरिट से दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों के मेरिट का निर्धारण स्केलिंग से होगा। प्रवेश के लिए यूपी बोर्ड के अभ्यर्थियों के इंटरमीडिएट के प्राप्तांक में 6 (छह) प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। बढ़ोतरी के बाद का जो प्राप्तांक होगा, वही अभ्यर्थी का स्केल्ड प्राप्तांक कहा जाएगा। इसके अलावा बिहार बोर्ड के अभ्यर्थियों के इंटरमीडिएट (10+2) के प्राप्तांक में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। सोमवार की देर शाम कुलपति की अध्यक्षता वाली समिति की बैठक में इसका फैसला हुआ। विवि में इस बार मेरिट से दाखिला लिया जाएगा। 

विज्ञापन


समिति की बैठक में प्रवेश से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की गई। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि समिति ने बैठक कर इंटरमीडिएट व समकक्ष परीक्षा के विभिन्न बोर्डों की तुलनात्मक समीक्षा, अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों का सांख्यिकीय विश्लेषण और गहन समीक्षा की गई। इसी बैठक में स्केल्ड प्राप्तांक का निर्णय लिया गया। सीबीएसई बोर्ड, अन्य राज्य के बोर्ड (यूपी एवं बिहार राज्य बोर्ड को छोड़कर) के अभ्यर्थियों के इंटरमीडिएट (10+2) के प्राप्तांक में 2 (दो) प्रतिशत अंकों की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


कुलसचिव ने बताया कि सीआईएससीआई और एनआईओएस बोर्ड के अभ्यर्थियों के इंटरमीडिएट (10+2) के प्राप्तांक में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि किसी भी दशा में किसी भी बोर्ड के अभ्यर्थी का स्केल्ड प्राप्तांक इस सत्र में स्नातक पाठ्यक्रम में आवेदन किए हुए अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों में अधिकतम प्राप्त प्रतिशत 98.20 से अधिक नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed