{"_id":"64ca6d2a2f1c72e307071e6f","slug":"kashi-vidyapith-graduation-second-semester-exam-from-10th-august-university-released-timetable-2023-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: काशी विद्यापीठ में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 10 से, विश्वविद्यालय ने जारी की समयसारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: काशी विद्यापीठ में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 10 से, विश्वविद्यालय ने जारी की समयसारिणी
Wed, 02 Aug 2023 08:20 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 02 Aug 2023 08:20 PM IST
सार
वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने सोमवार को स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए समयसारिणी जारी कर दी है। नई शिक्षा नीति के तहत सभी परीक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने सोमवार को स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए समयसारिणी जारी कर दी है। नई शिक्षा नीति के तहत सभी परीक्षाएं 10 अगस्त से शुरू होंगी। 11 सितंबर तक दूसरी पाली में होने वाली परीक्षाओं का टाइमटेबल वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि बीबीए, बीए, बीकॉम और बीएससी के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 अगस्त से शुरू हो रही हैं। पहले दिन बीबीए का ऑर्गेनाइजेशनल बिहैवियर, बीकॉम का बिजनेस मैनेजमेंट और बीएससी में बॉटनी का पेपर होगा। 11 अगस्त को बीए हिंदी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
हर परीक्षा के दौरान एक से दो दिन का अंतराल रखा गया है। अंतिम दिन 11 सितंबर को बीए, बीएससी, बीकॉम और बीबीए के को-करिकुलर विषय के तहत फर्स्ट एड एंड हेल्थ की परीक्षा होगी। प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र के साथ ही परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी।
विज्ञापन