फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith Graduation second semester exam from 10th august university released timetable

Varanasi: काशी विद्यापीठ में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 10 से, विश्वविद्यालय ने जारी की समयसारिणी

Wed, 02 Aug 2023 08:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Aug 2023 08:20 PM IST
सार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने सोमवार को स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए समयसारिणी जारी कर दी है।  नई शिक्षा नीति के तहत सभी परीक्षाएं शुरू होंगी। 

विज्ञापन
Kashi Vidyapith Graduation second semester exam from 10th august university released timetable
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने सोमवार को स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए समयसारिणी जारी कर दी है।  नई शिक्षा नीति के तहत सभी परीक्षाएं 10 अगस्त से शुरू होंगी। 11 सितंबर तक दूसरी पाली में होने वाली परीक्षाओं का टाइमटेबल वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।

विज्ञापन


कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि बीबीए, बीए, बीकॉम और बीएससी के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 अगस्त से शुरू हो रही हैं। पहले दिन बीबीए का ऑर्गेनाइजेशनल बिहैवियर, बीकॉम का बिजनेस मैनेजमेंट और बीएससी में बॉटनी का पेपर होगा। 11 अगस्त को बीए हिंदी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


हर परीक्षा के दौरान एक से दो दिन का अंतराल रखा गया है। अंतिम दिन 11 सितंबर को बीए, बीएससी, बीकॉम और बीबीए के को-करिकुलर विषय के तहत फर्स्ट एड एंड हेल्थ की परीक्षा होगी। प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र के साथ ही परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed