Exam Alert: काशी विद्यापीठ की स्नातक की परीक्षाएं 27 फरवरी से, जानें कब जारी होगा टाइम टेबल
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हो रही हैं। वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर और भदोही जिलों के महाविद्यालयों में 2.40 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हो रही हैं। स्नातक के विद्यार्थियों के लिए वाराणसी समेत सभी पांच जिलों में 216 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर और भदोही जिलों के महाविद्यालयों में 2.40 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. बीडी पांडेय ने बताया कि परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र महाविद्यालयों को भेजे जा रहे हैं। स्नातक की परीक्षाएं दो अप्रैल तक चलेंगी। वाराणसी में 71 केंद्रों पर 68,828 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं चंदौली के 51 केंद्रों पर 30,497, मिर्जापुर के 45 केंद्रों पर 34,338, सोनभद्र के 32 केंद्रों पर 19,813 और भदोही के 17 केंद्रों पर 9,157 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
स्नातकोत्तर की परीक्षाएं होली बाद
वहीं स्नातकोत्तर की परीक्षाएं होली के बाद शुरू होंगी। जल्द ही समय-सारिणी जारी की जाएगी। प्रो. पांडेय ने बताया कि परीक्षाओं के साथ ही मूल्यांकन भी कराया जाएगा जिससे कि समय पर परीक्षा परिणाम जारी किए जा सकें।