फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith got 8 new teachers and 21 promoted meeting of Executive Council

Varanasi: काशी विद्यापीठ को मिले 8 नए शिक्षक, 21 हुए प्रोन्नत, कार्यपरिषद की बैठक में लगी मुहर

Fri, 21 Oct 2022 11:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 21 Oct 2022 11:02 PM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की कार्यपरिषद की बैठक के दौरान लिफाफा खुलने के बाद शिक्षकों में खुशी की लहर है। दीपावली से पहले ही शिक्षकों को प्रोन्नति का उपहार मिला है।

विज्ञापन
Kashi Vidyapith got 8 new teachers and 21 promoted meeting of Executive Council
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की कार्यपरिषद की बैठक में चयन समिति की नियुक्ति और प्रोन्नति पर मुहर लग गई। विश्वविद्यालय को जहां आठ नए शिक्षक मिले हैं वहीं 21 शिक्षकों को प्रोन्नति मिली है। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान लिफाफा खुलने के बाद शिक्षकों में खुशी की लहर है। दीपावली से पहले ही शिक्षकों को प्रोन्नति का उपहार मिला है।

विज्ञापन


शुक्रवार को विश्वविद्यालय के समिति कक्ष में हुई बैठक में 21 नए शिक्षकों को पदोन्नति मिली है। अंग्रेजी में तीन, समाजकार्य में पांच, सांख्यिकी में दो व मनोविज्ञान में एक एसोसिएट प्रोफेसर को प्रोफेसर बनाया गया है। अंग्रेजी में तीन, संस्कृत में तीन और समाजशास्त्र में दो असिस्टेंट प्रोफेसर को एसोसिएट प्रोफेसर बनाया गया है। दो शिक्षकों को वेतनमान का लाभ मिला है। 
विज्ञापन


सीधी भर्ती के जरिए शिक्षकों का चयन 
काशी विद्यापीठ में आठ नए शिक्षकों का सीधी भर्ती के जरिए चयन किया गया है। इसमें संस्कृत विभाग में डॉ. दानपति तिवारी और मनोविज्ञान में डॉ. शेफाली वर्मा ठकराल को प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर अंग्रेजी विभाग में डॉ. कविता आर्या, संस्कृत में डॉ. अनीता, पत्रकारिता संस्थान में डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह, दर्शनशास्त्र में डॉ. अंबरीश राय व डॉ. शिवपूजन सिंह यादव और मनोविज्ञान विभाग में डॉ. प्रतिभा सिंह को नियुक्ति मिली है। डॉ. कविता आर्या और डॉ. अनीता पहले से ही विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त थीं।

नवंबर के तीसरे सप्ताह से शुरू होगा नया सत्र

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक और स्नातकोत्तर के दाखिले में लगातार विलंब हो रहा है। स्नातक के परिणाम के चक्कर में स्नातकोत्तर का प्रवेश परीक्षा परिणाम अटका हुआ है। स्नातक में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का दाखिला नवंबर के प्रथम सप्ताह में कराने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं मेरिट वाले स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों में नवंबर के दूसरे सप्ताह से दाखिले की प्रक्रिया आरंभ होगी। संभावना है कि नया शैक्षणिक सत्र नवंबर के तीसरे सप्ताह से ही शुरू होगा।
पढ़ें: दिल्ली में लड़की से हुई दोस्ती, बनारस आकर भी होती रही बातें, ऐसा क्या हुआ कि BHU के छात्र ने मौत को लगाया गले?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed