फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith Foreign students will also get admission in Kashi Vidyapith final will be held in today

Kashi Vidyapith: काशी विद्यापीठ में भी मिलेगा विदेशी छात्रों को एडमिशन, आज की बैठक में होगा फाइनल

Sat, 19 Nov 2022 12:05 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 19 Nov 2022 12:05 PM IST
सार

काशी विद्यापीठ में वाराणसी, बिहार और पूर्वांचल के 10 हजार से ज्यादा विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसमें विदेशी छात्रों की संख्या शून्य है। वहीं, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 50 से अधिक विदेशी छात्र अध्ययनरत हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार ही काशी विद्यापीठ में विदेशी छात्रों के दाखिले के लिए नियमावली तैयार हो गई है।

विज्ञापन
Kashi Vidyapith Foreign students will also get admission in Kashi Vidyapith final will be held in today
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में भी अब जल्द ही विदेशी छात्रों को भी प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय में शैक्षणिक माहौल तैयार किया जाएगा। शनिवार को होने वाली प्रवेश समिति की बैठक में विदेशी छात्रों के दाखिले की नियमावली पर मुहर लगने के आसार हैं। दाखिले से लेकर शुल्क में भी विदेशी छात्रों को खास रियायत देने की तैयारी है।  
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में वाराणसी, बिहार और पूर्वांचल के 10 हजार से ज्यादा विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसमें विदेशी छात्रों की संख्या शून्य है। वहीं, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 50 से अधिक विदेशी छात्र अध्ययनरत हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार ही काशी विद्यापीठ में विदेशी छात्रों के दाखिले के लिए नियमावली तैयार हो गई है। इसके तहत अंतरराष्ट्रीय छात्रावास, विदेशी प्रकोष्ठ का गठन और शुल्क व दाखिले की प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा। विदेशी छात्रों के लिए तैयार नियमावली के अनुमोदन के लिए 19 नवंबर को परीक्षा समिति व प्रवेश समिति की बैठक बुलाई गई है। साथ ही शोध प्रवेश परीक्षा के आवेदन को भी ऑनलाइन करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed