फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith entrance exam results will come today know when counseling will start

Varanasi: आज आएंगे काशी विद्यापीठ के प्रवेश परीक्षा के परिणाम, जानिए कब शुरू होगी काउंसिलिंग

Thu, 10 Aug 2023 05:57 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 10 Aug 2023 05:57 AM IST
सार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षा का परिणाम आज जारी किया जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। 

विज्ञापन
Kashi Vidyapith entrance exam results will come today know when counseling will start
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षा का परिणाम आज जारी किया जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया 15 अगस्त के बाद शुरू होगी। प्रवेश परीक्षा 15 से 19 जुलाई तक हुई थी। 31 जुलाई को उत्तर कुंजी ऑनलाइन की गई थी। उत्तर कुंजी पर 70 से अधिक आपत्तियां आई थीं और इनके निस्तारण के बाद परिणाम जारी करने की तैयारी में है। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि 15 अगस्त के बाद से काउंसिलिंग शुरू होगी।

विज्ञापन


गंगापुर कैंपस में 12 अगस्त से होगी काउंसिलिंग
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के डॉ. विभूति नारायण सिंह गंगापुर कैंपस में 12 अगस्त से दाखिले के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में काउंसिलिंग 12 और 14 अगस्त को होगी। प्रवेश समिति के संयोजक डॉ. मनीष कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रम में बीए, बीकॉम एवं बीएफए और परास्नातक पाठ्यक्रम में एमकॉम और एमए के लिए काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन


साथ ही पीजी डिप्लोमा इन साइकोथेरेपी, काउंसिलिंग एंड गाइडेंस और पीजी डिप्लोमा इन नैचुरोपैथी एंड योग में भी काउंसिलिंग होगी। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग की तिथि से तीन दिन के अंदर प्रवेश शुल्क जमा करना अनिवार्य है, छात्र मूल प्रमाणपत्र और छायाप्रति, दो पासपोर्ट फोटो के साथ काउंसिलिंग में आना होगा। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी कॉलेज में बीएससी ऑनर्स और बीकॉम की सीटें फुल

उदय प्रताप कॉलेज में बुधवार से प्रतीक्षा सूची के दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन बीएससी ऑनर्स कृषि और बीकॉम में बची हुई सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी हुई। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पाठ्यक्रम की सीटें फुल हो गई हैं। बीएससी कृषि में प्रतीक्षा सूची से प्रवेश के बाद कुल 165 सीटें भर गईं। बीकॉम में सभी 264 सीटों पर दाखिला हो गया है।

प्रमाणपत्रों की जांच के बाद ऑनलाइन शुल्क जमा नहीं करने पर अभ्यर्थियों का आवेदन 48 घंटे बाद निरस्त हो जाएगा। 10 अगस्त को बीएससी गणित और जीव विज्ञान में दाखिले के लिए बची हुई सीटों पर काउंसिलिंग होगी। 11 अगस्त को बीए में दाखिले के लिए प्रतीक्षा सूची पर काउंसिलिंग होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed