फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith Classes will be suspended on October 24 teaching will continue in online mode

काशी विद्यापीठ: 24 अक्तूबर को पठन-पाठन रहेगा स्थगित, ऑनलाइन मोड में चलेंगी कक्षाएं

Fri, 23 Oct 2026 04:52 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Fri, 23 Oct 2026 04:52 PM IST
सार

वाराणसी में 24 अक्टूबर को होने वाले एयर शो के कारण यातायात व्यवस्था को देखते हुए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शनिवार को पठन-पाठन स्थगित रहेगा। कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी, जबकि विश्वविद्यालय के सभी विभाग और कार्यालय खुले रहेंगे।

विज्ञापन
Kashi Vidyapith Classes will be suspended on October 24 teaching will continue in online mode
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 24 अक्तूबर को पठन-पाठन स्थगित रहेगा। वाराणसी में आयोजित होने वाले एयर शो के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इस दिन विश्वविद्यालय की कक्षाएं ऑनलाइन मोड में संचालित की जाएंगी। हालांकि, विश्वविद्यालय के सभी विभाग और कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

विज्ञापन


कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि वाराणसी जनपद में 24 अक्टूबर को एयर शो का आयोजन प्रस्तावित है। एयर शो के दौरान शहर में यातायात प्रबंधन और आवागमन को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए 24 अक्टूबर को पठन-पाठन स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी नियमित कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित होंगी। विद्यार्थियों को संबंधित विभाग और शिक्षकों की ओर से ऑनलाइन कक्षाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

Trending Videos

विभाग और कार्यालय रहेंगे खुले
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पठन-पाठन स्थगित रहने का प्रभाव विभागों और कार्यालयों के कामकाज पर नहीं पड़ेगा। 24 अक्टूबर को विश्वविद्यालय के सभी विभाग और कार्यालय यथावत खुले रहेंगे और निर्धारित कार्य किए जाएंगे।

एयर शो को लेकर यातायात में बदलाव
वाराणसी में 24 अक्टूबर को होने वाले एयर शो को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एयर शो के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने कई मार्गों पर यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की है। इसी के मद्देनजर काशी विद्यापीठ ने विद्यार्थियों की आवाजाही को देखते हुए एक दिन के लिए ऑफलाइन पठन-पाठन स्थगित कर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed