{"_id":"5f58cf988ebc3e45486b35c4","slug":"kashi-vidyapeeth-students-support-up-college-student-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कॉलेज के छात्रों के समर्थन में आए काशी विद्यापीठ के छात्र, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कॉलेज के छात्रों के समर्थन में आए काशी विद्यापीठ के छात्र, फूंका पुतला
Wed, 09 Sep 2020 06:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 09 Sep 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
पुतला फूंकते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज(यूपी कॉलेज) में धरनारत छात्रों के समर्थन में काशी विद्यापीठ के छात्र संघ महामंत्री ने पुतला दहन किया। यूपी कॉलेज के छात्रों द्वारा सचिव को हटाने को लेकर लगातार 14 दिन से गेट पर धरना दे रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकल कर आया।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व छात्रों द्वारा प्रबंध समिति की शव यात्रा गेट से निकाली जानी थी लेकिन पुलिस और प्रशासन ने रोक दी थी। इस दौरान पुलिस ने छात्रों के साथ जबरदस्ती भी की।
विज्ञापन
आज सचिव की नियुक्ति के विरोध में धरने पर बैठे छात्रों को समर्थन देने और सरकारी तंत्रों व कॉलेज प्रबंधन को जगाने के लिए छात्र संघ महामंत्री काशी विद्यापीठ ऋषभ पांडेय के नेतृत्व में विद्यापीठ के गेट पर उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) के प्रबंधक का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन