फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth SC-ST cell formed after 100 years action will be taken against those who discriminate in the campus

काशी विद्यापीठ: 100 साल बाद एससी-एसटी सेल का गठन, कैंपस में भेदभाव करने वालों पर होगी कार्रवाई 

Sat, 09 Oct 2021 10:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 09 Oct 2021 10:23 PM IST
सार

कुलपति प्रो. आनंद त्यागी ने विश्वविद्यालय परिसर के लिए एंटी रैगिंग स्क्वॉड का भी गठन किया है। इसके संयोजक कुलानुशासक प्रो. निरंजन सहाय होंगे। इसमें सदस्य के रूप में संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण संकाय डॉ. बंशीधर पांडेय, प्रो. सत्या सिंह, प्रो. अनुराग, सुभाष कुमार मिश्र शामिल हैं।

विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth SC-ST cell formed after 100 years action will be taken against those who discriminate in the campus
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सौ साल बाद पहली बार एससी, एसटी सेल का गठन किया गया है। कैंपस में जातीय भेदभाव खत्म करने में इस सेल की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सेल की संयोजक समाजशास्त्र विभाग की प्रो. रेखा बनाई गई हैं।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने बताया कि विश्वविद्यालय अपनी स्थापना के सौ साल पूरे कर चुका है लेकिन अफसोस की बात है कि अब तक एससी-एसटी सेल का गठन नहीं किया गया था। सेल का गठन इसलिए जरूरी है ताकि विश्वविद्यालय में जातीय आधार पर भेदभाव की समस्याएं दूर हो सकें। अब कैंपस में भेदभाव करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सेल में प्रो. भावना वर्मा, डॉ. नीरज कुमार सोनकर, दीपक कुमार, प्रमोद कुमार और अंजनी कुमार शामिल हैं। कुलपति प्रो. आनंद त्यागी ने विश्वविद्यालय परिसर के लिए एंटी रैगिंग स्क्वॉड का भी गठन किया है। इसके संयोजक कुलानुशासक प्रो. निरंजन सहाय होंगे। इसमें सदस्य के रूप में संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण संकाय डॉ. बंशीधर पांडेय, प्रो. सत्या सिंह, प्रो. अनुराग, सुभाष कुमार मिश्र शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी रैगिंग कमेटी गठित 

काशी विद्यापीठ के कुलपति के आदेश पर विश्वविद्यालय परिसर में एंटी रैगिंग कमेटी गठित की गई है। इसके संयोजक संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण संकाय डॉ. बंशीधर पांडेय, सह संयोजक मुख्य ग्रहपति प्रो. अनुराग कुमार एवं सदस्य के रूप में प्रो. संजय, प्रो. सुशील कुमार गौतम, जिला प्रशासन का एक प्रतिनिधि, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रो. पीएन सिंह और कुलपति द्वारा नामित एक छात्र प्रतिनिधि (फ्रेशर), छात्रा प्रतिनिधि (फ्रेशर) शामिल होगी। वर्तमान सत्र की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुलपति नामित छात्र/ छात्रा नामित किए जाएंगे।

विद्यापीठ में अब 25 तक कराएं ऑनलाइन पंजीकरण

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने स्नातक-स्नातकोत्तर में दाखिले की अंतिम तारीख को 25 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध पांचों जिले के महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्र 25 अक्तूबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसके बाद तिथि में विस्तार नहीं किया जाएगा। ब्यूरो 

प्रवेश के लिए अब 25 तक जमा करें शुल्क
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने अगली कक्षाओं में प्रवेश के लिए शुल्क जमा करने की अंति तिथि को बढ़ा दिया है। छात्र अब 25 अक्तूबर तक शुल्क जमा कर सकते हैं। पहले यह तिथि 11 अक्तूबर तक बढ़ाई गई। जनसंपर्क अधिकारी डॉ नवरत्न सिंह ने बताया कि उक्त तिथि के बाद तिथि विस्तारित नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed