फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth's graduation examinations from today

काशी विद्यापीठ की स्नातक परीक्षाएं आज से

Thu, 28 Apr 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth's graduation examinations from today
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक की परीक्षाएं 28 अप्रैल से शुरू होंगी। तारीख में दो बार बदलाव किया गया है। वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही के 209 परीक्षा केंद्रों पर 2.25 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पांच उड़ाका दल की टीमों का गठन कुलपति ने किया गया है।
विज्ञापन

स्नातक की परीक्षाओं में विश्वविद्यालय ने छात्राओं को स्व केंद्र की सुविधा दी है। पहले परीक्षाएं 21 अप्रैल से होनी थी इसके बाद 25 अप्रैल से लेकिन छात्रसंघ चुनाव व तैयारियों के कारण परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर व वार्षिक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएंगी। स्नातक प्रथम सेमेस्टर तथा द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन पालियों में दस जून तक होंगी। वहीं, 25 से 27 अप्रैल की स्थगित परीक्षाओं की तिथियां भी जल्द जारी की जाएंगी।
विज्ञापन

जिला परीक्षार्थी केंद्र
वाराणसी 89600 62
चंदौली 44000 44
भदोही 12700 17
मिर्जापुर 50550 41
सोनभद्र 28150 45
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed