{"_id":"a1f0db0001543335d2f7d3318b705574","slug":"kashi-vidyapeeth-regarding-election-propaganda-in-violent-conduct-in-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ में चुनाव प्रचार को लेकर छात्रों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ में चुनाव प्रचार को लेकर छात्रों में मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 07 Nov 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव प्रचार के दौरान शुक्रवार की दोपहर दो गुटों में मारपीट से माहौल गरमा गया। इसमें अध्यक्ष पद की महिला प्रत्याशी समेत कुछ लोगों को चोटें आईं। हंगामा होने और टकराव की नौबत आने पर पीएसी के जवानों ने लाठियां भांजकर छात्रों को खदेड़ा।
हालांकि कुछ देर बाद दोनों गुटों के समर्थक मानविकी संकाय चौराहे पर आमने-सामने धरने पर बैठ गए। मौके पर कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे सीओ कैंट ने छात्रों को समझ-बुझाकर धरना समाप्त कराया। दोनों पक्षों की ओर से सिगरा थाने में तहरीर दी गई। देर शाम मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया।
विद्यापीठ परिसर में प्रशासनिक भवन के सामने स्थित पार्क में वोट मांगने को लेकर विवाद शुरू हुआ। करीब 1:30 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समर्थित अध्यक्ष पद की उम्मीदवार आयुषी श्रीमाली अपने समर्थकों के साथ पार्क में बैठे छात्र-छात्राओं के बीच वोट मांगने पहुंची।
विज्ञापन
यहां एनएसयूआई समर्थित छात्र एकता मंच के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशांक सिंह भी समर्थकों के साथ बैठे हुए थे। प्रचार के दौरान दोनों के समर्थकों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देते हुए दोनों गुटों के छात्र पार्क से बाहर निकल आए।
इस दौरान आयुषी समर्थकों और शशांक समर्थकों में हाथापाई होने लगी। आरोप है कि मारपीट में आयुषी के एक हाथ की उंगली फ्रैक्चर हो गई है। हंगामा होने पर चीफ प्राक्टर ने तत्काल पीएसी को बुलाया। पीएसी के जवानों ने हालात काबू करने के लिए लाठियां भांजी।
कुछ देर बाद दोनों गुटों के समर्थक मानविकी संकाय चौराहे के पास आमने-सामने धरना देने लगे। मारपीट में कुछ छात्रों के चोटिल होने की सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों ने एंबुलेंस भी मंगा ली।
सीओ कैंट राज कुमार यादव ने धरने पर बैठे छात्रनेताओं को समझा-बुझाकर प्रचार अभियान में लगने के लिए राजी कर लिया। इसके बाद धरना खत्म हुआ।
उधर, आयुषी की तहरीर पर सिगरा थाने में छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह समेत दो लोगों के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, शशांक की तहरीर पर आयुषी और उनके कुछ समर्थकों को नामजद किया गया है।