{"_id":"6662ebe4a1c0d277dc017c60","slug":"kashi-vidyapeeth-paper-reach-on-semester-examination-will-be-held-11-june-in-five-districts-including-varanasi-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ: परीक्षा के दिन ही पहुंचेगा पेपर, काशी समेत 5 जिलों में 11 जून से होगी परीक्षा; तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ: परीक्षा के दिन ही पहुंचेगा पेपर, काशी समेत 5 जिलों में 11 जून से होगी परीक्षा; तैयारियां तेज
Fri, 07 Jun 2024 04:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:46 PM IST
सार
Varanasi News: परीक्षा सुबह 8 से 10 बजे और शाम को 4 से 6 बजे तक कराई जाएगी। इसमें बीए, बीएससी, बीकॉम और बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 11 जून से पांच अगस्त जबकि छठे सेमेस्टर की परीक्षा 22 जुलाई तक कराई जाएगी।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में होने वाली सेमेस्टर परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। 11 जून से होने वाली इस परीक्षा में वाराणसी समेत पांच जिलों में करीब दो लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। केंद्रों को परीक्षा से पहले कॉपियां मिल जाएंगी और पेपर परीक्षा के दिन ही पहुंचेगा। परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसी कैमरों से की जाएगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय से जुड़े वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र में 100 से अधिक कॉलेजों में 11 जून से परीक्षा कराई जानी है। विश्वविद्यालय से लेकर कॉलेजों तक इसकी तैयारियां चल रही हैं। पहले जहां तीन पालियों में परीक्षा कराई जाती थी, वहीं अब विश्वविद्यालय ने दो पाली में परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय और नोडल केंद्रों से होगी केंद्रों की निगरानी
विश्वविद्यालय की कुलसचिव सुनीता पांडेय ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी करवाई जा रही हैं। जिलेवार बने नोडल सेंटरों पर कॉपियां पहुंच गई हैं। पेपर परीक्षा के एक दिन पहले तक सभी जगहों पर पहुंच जाएंगे। जिस केंद्र पर जिस दिन परीक्षा होगी, उसी दिन नोडल सेंटर से वहां पेपर भेजे जाएंगे। किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए विश्वविद्यालय परिसर में बने कंट्रोल रूम के साथ ही नोडल सेंटर से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन