फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth llb semester examinations will be start from 22 February

काशी विद्यापीठ: एलएलबी पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 फरवरी से, पांच जिलों के 17 महाविद्यालयों के लिए बनाए गए नौ परीक्षा केंद्र

Sat, 12 Feb 2022 09:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Feb 2022 09:02 PM IST
सार

एमफिल समाजशास्त्र की परीक्षाएं 22 फरवरी से 26 फरवरी, पीजी डिप्लोमा इन नेचुरोपैथी एंड योगा द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 फरवरी से दो मार्च तक होंगी।

विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth llb semester examinations will be start from 22 February
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ।

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एलएलबी पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हो रही हैं। वाराणसी समेत पांच जिलों में परीक्षा व नोडल केंद्र बनाया गया है। परीक्षाएं तीन मार्च तक चलेंगी। 17 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और इसकी पूरी सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि काशी विद्यापीठ की परीक्षाएं परिसर में ही संपन्न होंगी। हरिश्चंद्र महाविद्यालय और सुधाकर महिला पीजी कॉलेज का परीक्षा केंद्र हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज को बनाया गया है। लोकबंधु राजनारायण विधि महाविद्यालय गंगापुर, आरएस बनारस लॉ कॉलेज सुंदरपुर का परीक्षा केंद्र गंगापुर परिसर में बनाया गया है।

विज्ञापन

मां खंडवारी विधि महाविद्यालय चहनियां, स्व. रामविलास सिंह विधि महाविद्यालय चंदौली, द्विवेदी एलएलबी कॉलेज चंदौली का परीक्षा केंद्र विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय चंदासी मुगलसराय में भेजा गया है। श्रीमती कांति सिंह लॉ कॉलेज संत रविदास नगर भदोही का केंद्र काशी नरेश स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर में बनाया गया है।

पुष्पा सिंह विधि महाविद्यालय बरेवां चुनार, मथुरा लॉ कालेज पुरजागीर, ज्ञानंदा लॉ कालेज अमरावती विंध्याचल, श्री लक्ष्मण सिंह गहरवार विधि महाविद्यालय पहाड़ी, ऊषा सिंह विधि महाविद्यालय बरेवा चुनार का परीक्षा केंद्र रामललित सिंह महिला महाविद्यालय कैलहट चुनार में बनाया गया है।

रामललित सिंह महिला महाविद्यालय कैलहट चुनार का केंद्र राजदीप महिला महाविद्यालय और संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय राबर्ट्सगंज का परीक्षा केंद्र जय मां भगवती महाविद्यालय सोनांचल में बनाया गया है।

समय सारणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर

काशी विद्यापीठ में एमफिल समाजशास्त्र की परीक्षा 22 फरवरी से 26 फरवरी, पीजी डिप्लोमा इन नेचुरोपैथी एंड योगा द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 22 फरवरी से दो मार्च, एमटीटीएम चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 से 28 फरवरी, सर्टिफिकेट प्रोफिशिएंसी इन रशियन लैंग्वेज की परीक्षा 26 से 28 फरवरी तक होंगी। 

वहीं, एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल नियमित की परीक्षा 22 फरवरी से दो मार्च एवं तृतीय प्रोफेशनल पूरक की परीक्षाएं 14 से 19 फरवरी तक होंगी। समय सारणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
 

विज्ञापन

इन्क्यूबेशन सेंटर की समिति गठित

उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति 2019 के अंतर्गत इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना एवं उससे संबंधित कार्यों के संचालन के लिए कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के आदेशानुसार समिति का पुनर्गठन किया गया है। समिति में प्रो. मोहम्मद आरिफ, डॉ. संदीप गिरी, डॉ मुकेश पंथ, डॉ. उर्जस्विता सिंह, डॉ. जयशंकर प्रसाद सिंह  एवं अंजनी कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed