फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth: List of top ten meritorious released before the convocation

काशी विद्यापीठ : दीक्षांत समारोह से पहले टॉप टेन मेधावियों की सूची जारी

Thu, 16 Dec 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth: List of top ten meritorious released before the convocation
महात्मा गांधी काशी विद्यपीठ प्रशासन ने दीक्षांत समारोह से पहले विषयवार टॉप टेन स्नातक और परास्नातक के मेधावियों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी है। साथ ही विद्यार्थियों से आपत्तियां मांगी हैं। आपत्ति निस्तारण के बाद फाइनल सूची जारी की जाएगी। 18 दिसंबर तक विद्यार्थी ईमेल अथवा स्वयं उपस्थित होकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। मेरिट लिस्ट में आधी आबादी ने फिर से बाजी मारी है। दीक्षांत समारोह तीन जनवरी को होगा।
विज्ञापन

स्नातक वर्ग में शारीरिक शिक्षा में प्रियंका कुमारी, पत्रकारिता एवं जनसंपर्क में अंकिता मिश्रा, वाणिज्य में शिप्रा सिंह, दृश्य कला में प्रियांशु सिंह, रसायन शास्त्र में सोनम पटेल, टेक्सटाइल एंड हैंडलूम में पूजा विश्वकर्मा, कृषि विज्ञान में निकिता सिंह, शारीरिक शिक्षा में श्वेता दूबे, बीएड में अलका सिंह, पुस्तकालय और संचार विज्ञान में रिया गुप्ता, विधि में आरजू खानम मेरिट लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। परास्नातक में प्राचीन इतिहास में साधना देवी, ड्राइंग और पेंटिंग में अभीनीत कुमार पाल, अर्थशास्त्र में अक्षिता दूबे, शिक्षा शास्त्र में शालू, अंग्रेजी में मंजरी जैन, गांधियन विचार में स्वीटी गुप्ता, भूगोल में आयुषी पांडेय, नीलम मौर्य हिंदी में, इतिहास में सौरभ पांडेय, इंडस्ट्रीय रिलेशन एंड पर्सनल मैनेजमेंट में अबिबुर्राहमन, गणित में अनामिका मिश्रा, मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास में श्रद्धा पांडेय, दर्शन शास्त्र में बेबी सोनकर, राजनीति विज्ञान में दीपक कुमार पटेल, फिजियोलॉजी में दीप द्विवेदी, संस्कृत में शीबू कुमारी, सामाजिक विज्ञान में वैशाली सिंह, सस्टनेबल रुरल डेवलपमेंट में आशू, सांख्यिकी में श्यामजीत यादव, उर्दू में शाइस्ता परवीन, एमबीए में शालिनी श्रीवास्तव, एमसीए में वर्तिका गुप्ता, एमजेएमसी में प्रगति गुप्ता, पुस्तकालय एवं संचार विज्ञान में मानसी पांडेय, बायोटेक्नोलॉजी में इंशिता अग्रवाल, बॉटनी में जयश्वर दीपिका, रसायन में पूजा सिंह, भौतिकी में गौरव सिंह, जूलॉजी में शिवांशी त्रिपाठी, एलएलएम में पूजा सिंह, एमकॉम में शोभना सिंह, एमए म्यूजिक में जाह्ववी पांडेय पहले स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed