फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth examinations to be held in September

सितंबर में होंगी काशी विद्यापीठ की परीक्षाएं, स्नातक और स्नातकोतर में शामिल होंगे 94,360 परीक्षार्थी 

Wed, 22 Jul 2020 12:29 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 22 Jul 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth examinations to be held in September
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षाएं सितंबर माह में प्रस्तावित हैं। इसमें पांच जिलों के 94360 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की समय सारिणी दो दिन में जारी होगी। 

विज्ञापन


मंगलवार को काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह की अध्यक्षता में हेड और डीन की बैठक हुई। इस दौरान वार्षिक और सेमेस्टर की फाइनल परीक्षाओं पर विमर्श किया जाएगा। सितंबर में परीक्षाएं आयोजित होंगी। प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।
विज्ञापन


स्नातक की परीक्षाएं 15 अक्तूबर तक होंगी और स्नातकोतर की परीक्षाएं 31 अक्तूबर तक होंगी। परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रश्नपत्र पुरानी पद्धति और तीन घंटे का ही होगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सुरक्षा मानकों के साथ ही परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्य, प्रो. ओमप्रकाश सिंह, प्रो. अजीत कुमार शुक्ला, प्रो. योगेंद्र सिंह, सहायक कुलसचिव हरिश्चंद्र मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं होगा। प्रश्नपत्र तीन घंटे के होंगे। दो दिनों में टाइमटेबल भी जारी कर दिया जाएगा।
डॉ. साहब लाल मौर्य, कुलसचिव  

 

ई-कंटेंट पर हुई चर्चा 

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालय के छात्रों के लिए ई-कंटेंट तैयार किए जा रहे हैं। बैठक में ई-कंटेंट पर चर्चा की गई। ई-कंटेंट पर जल्द ही वर्कशाप का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed